बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) पिछले हफ्ते रॉ (Raw) में द मिज (The Miz) को हराकर नए WWE चैंपियन बनने में कामयाब रहे थे। यह देखना रोचक होगा कि इस हफ्ते Raw के एपिसोड के दौरान कौन सा सुपरस्टार बॉबी लैश्ले के पहले चैलेंजर के रूप में सामने आता है। वहीं, वर्तमान NXT चैंपियन फिन बैलर (Finn Balor), एडम कोल (Adam Cole) को चैलेंज करते हुए अपना टाइटल दांव पर रख चुके हैं। यह देखना रोचक होगा कि क्या एडम कोल, फिन बैलर को हराकर नए चैंपियन बन पाते हैं।ये भी पढ़ें:- WWE Rumor Roundup: द रॉक ने बॉबी लैश्ले को दिया खास संदेश, AEW सुपरस्टार के अगला जॉन सीना बनने की गई भविष्यवाणीवहीं, SmackDown में रोमन रेंस ने पहले ही जे उसो को डेनियल ब्रायन के खिलाफ न हारने की चेतावनी दी थी। अब जबकि, उसो, ब्रायन के खिलाफ हार गए थे, यह देखना रोचक होगा कि ट्राइबल चीफ उन्हें क्या सजा देंगे। इस आर्टिकल में हम 5 ऐसे चीजों का जिक्र करने वाले हैं जो इस हफ्ते WWE Raw, NXT और SmackDown में देखने को मिल सकती है।5- ड्रू मैकइंटायर को Raw में WWE चैंपियन बॉबी लैश्ले को चैलेंज करना चाहिएTHE ALMIGHTY ERA IS HERE!!! #ANDNEW ✊🏾✊🏾✊🏾 @WWE #WWERaw pic.twitter.com/20gMzdSFMc— Bobby Lashley (@fightbobby) March 2, 2021Elimination Chamber में ड्रू मैकइंटायर को बॉबी लैश्ले की वजह से अपना WWE चैंपियनशिप हारना पड़ा था। आपको बता दें, इस हफ्ते Raw में MVP, बॉबी लैश्ले के नया WWE चैंपियन बनने का जश्न मनाने वाले हैं। यही कारण है कि ड्रू मैकइंटायर को इस सैगमेंट में दखल देते हुए लैश्ले को बधाई देने के बाद चैंपियनशिप मैच के लिए चैलेंज कर देना चाहिए।ये भी पढ़ें:- WWE WrestleMania 34 के विजेताओं की लिस्ट: रोंडा राउजी ने डेब्यू मैच में किया था शानदार प्रदर्शन, ब्रॉक लैसनर ने यूनिवर्सल टाइटल किया था डिफेंडहालांकि, अगर ऐसा होता है तो MVP चाहेंगे कि मैकइंटायर को लैश्ले के खिलाफ चैंपियनशिप मैच में लड़ने का मौका न मिले। यही कारण है कि मैकइंटायर को WWE चैंपियनशिप मैच में जगह बनाने से पहले काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।