5 चीजें जो Smackdown को Raw से बेहतर साबित करती हैं

ड्रू मैकइंटायर और रोमन रेंस
ड्रू मैकइंटायर और रोमन रेंस

Smackdown ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है

हम ये नहीं कह रहे कि Raw के शोज अच्छे नहीं हैं लेकिन Smackdown पिछले कुछ समय से रेड ब्रांड से ज्यड़ा सुर्खियों में बना रहा है। इसकी सबसे बड़ी वजह Smackdown का Fox नेटवर्क पर प्रसारित होना है, जो USA नेटवर्क से बड़ा नेटवर्क है।

ब्लू ब्रांड की ना केवल स्टोरीलाइंस बल्कि मैच भी अच्छे साबित हो रहे हैं। इन्हीं सब चीजों के कारण Smackdown अपनी साथी ब्रांड से अधिक सुर्खियां बटोरने में सफल हो रहा है।

नए-नए प्रयोग देखने को मिलते रहते हैं

Smackdown का बेहतर होने का एक कारण ये भी है कि इसके शोज में ऐसी चीजें देखने को मिलती हैं जिनका अंदाजा लगाना फैंस के लिए काफी मुश्किल होता। इसका एक बड़ा उदाहरण ये भी रहा कि अधिकतर फैंस ने एलेक्सा ब्लिस को फायरफ्लाई फनहाउस शो का नया मेंबर मान लिया था।

लेकिन बाद में पता चला कि वो एलेक्सा नहीं बल्कि पॉल हेमन का कैरेक्टर है। वहीं दूसरी ओर जैफ हार्डी के यूरीन सैंपल वाला एंगल चाहे फैंस को पसंद ना आया हो लेकिन ये सभी चीजें बताती हैं कि Smackdown की क्रिएटिव टीम हमेशा कुछ नया करने की कोशिश करती रहती है।