#4 हम्बर्टो कारिलो जल्द ही यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करेंगे
पिछले कुछ समय में हम्बर्टो कारिलो को WWE में काफी पुश मिल रहा है। वह एक बड़े सुपरस्टार नहीं हैं लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अब तक सैथ रॉलिंस और एजे स्टाइल्स जैसे रेसलर्स के खिलाफ शानदार मुकाबले लड़े हैं। क्राउन ज्वेल में भी कारिलो ने स्टाइल्स का सामना यूएस चैंपियनशिप के लिए किया था। हालाँकि इस मुकाबले में उनकी हार हुई।
ऐसा कहना भी गलत नहीं होगा कि पॉल हेमन ने भी कारिलो को पुश देने का फैसला लिया है लेकिन ये बात गलत भी साबित हो सकती है। रॉ में कारिलो ने ही स्टाइल्स को पिन करके अपनी टीम को जीत दिलाई थी लेकिन ऐसा करने में ऑर्टन ने भी मदद की थी जिन्होंने पूर्व WWE चैंपियन को RKO दिया। अब देखना होगा कि कारिलो को WWE की ओर से कितना बड़ा पुश मिलता है और ये कब तक जारी रहेगा।
Published 12 Nov 2019, 12:36 IST