इस हफ्ते स्मैकडाउन (SmackDown) की शुरुआत ऐज ने की, जहां उन्होंने WWE रेसलमेनिया (Wrestlemania) 37 के यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच में डेनियल ब्रायन (Daniel Bryan) को शामिल करने को लेकर नाराजगी जाहिर की। इसके अलावा अल्फा एकेडमी ने SmackDown टैग टीम चैंपियंस द डर्टी डॉग्स पर नॉन-टाइटल मैच में जीत दर्ज की।सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) और सिजेरो के मैच को भी हाइप किया गया। इसके अलावा शो में नटालिया (Natalya) और बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) की बड़ी जीत भी देखी गई। वहीं WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच में दिलचस्प शर्त को जोड़ा गया है और ऐज भी इस दौरान काफी गुस्से में नजर आ रहे थे।ये भी पढ़ें: WWE SmackDown, 2 अप्रैल 2021: शो की अच्छी और बुरी बातेंमेन इवेंट में डेनियल ब्रायन और जे उसो (Jey Uso) के बीच धमाकेदार स्ट्रीट फाइट मुकाबला लड़ा गया। दोनों ने एक-दूसरे की बुरी तरह पिटाई की, जिसके अंत में ब्रायन के येस लॉक के खिलाफ उसो ने टैप आउट कर दिया। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए आइए डालते हैं नजर उन 5 बड़ी बातों पर जो WWE ने इस हफ्ते SmackDown के जरिए इशारों-इशारों में बताई हैं।ये भी पढ़ें: WWE SmackDown रिजल्ट्स और वीडियो हाइलाइट्स: 2 अप्रैल 2021SmackDown में डेनियल ब्रायन को ताकतवर दिखाने का क्या अर्थ?👀👀👀@WWERomanReigns and @WWEDanielBryan are ON NOTICE. #SmackDown #WrestleMania @EdgeRatedR pic.twitter.com/iSrcdBLogL— WWE (@WWE) April 3, 2021SmackDown की शुरुआत में ऐज ने कहा था कि अगर स्ट्रीट फाइट में डेनियल ब्रायन हारकर Wrestlemania के यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच से बाहर हो जाते हैं तो उन्हें बहुत खुशी होगी। दुर्भाग्यवश ऐज की इच्छा पूरी नहीं हो पाई और एक अच्छे मैच के बाद ब्रायन जीत दर्ज करने में सफल साबित हुए।.@WWEDanielBryan is UNLEASHED! #SmackDown @EdgeRatedR pic.twitter.com/Rm01VODtEu— WWE (@WWE) April 3, 2021मैच के बाद उन्होंने रोमन रेंस और ऐज को भी सबक सिखाया। जाहिर तौर पर SmackDown में उन्हें ताकतवर दिखाने की कोशिश की गई है। उनका Wrestlemania से पूर्व इतना अच्छा प्रदर्शन संकेत दे रहा है कि वो यूनिवर्सल चैंपियन नहीं बनने वाले हैं। हालांकि कुछ फैंस को इससे निराशा हो सकती है, लेकिन Wrestlemania 37 में ब्रायन के पिन होने की संभावनाएं अब और भी बढ़ गई हैं।ये भी पढ़ें: WWE SmackDown में रोमन रेंस पर हुआ बहुत ही खतरनाक अटैकWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।