5 चीजें जो WWE ने इस हफ्ते राॅ में इशारों-इशारों में बताई 

NXT सुपरस्टार्स ने बैकी लिंच और शार्लेट पर हमला किया
NXT सुपरस्टार्स ने बैकी लिंच और शार्लेट पर हमला किया

#1 हम्बर्टो कारिलो को बड़ा पुश मिलेगा

Ad
youtube-cover
Ad

जब से पॉल हेमन रॉ के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बने हैं तो कई NXT और 205 लाइव सुपरस्टार्स को पुश मिला है। बडी मर्फी, रिकोशे और सेड्रिक एलेक्जेंडर जैसे सुपरस्टार्स को रेड ब्रांड में पुश मिला।

हम्बर्टो कारिलो सबसे नए सुपरस्टार हैं जिन्हें पुश दिया जा रहा है। कारिलो काफी अच्छे एथलीट हैं जिनके हाइ-फ्लाइंग मूव्स को फैंस काफी पसंद करते हैं। उनके मेन रोस्टर में करियर के शुरूआत के समय से ही एजे स्टाइल्स के साथ फ्यूड में डाला गया। इसके अलावा वह सैथ राॅलिंस के साथ भी रिंग शेयर कर चुके हैं।

कारिलो ने इस हफ्ते राॅ में द ओसी मेंबर कार्ल एंडरसन का सामना किया और वह द स्ट्रीट प्रॉफिट्स के मदद से उन्हें हराने में सफल रहे।

WWE ने घोषणा की है कि कारिलो अगले हफ्ते रॉ में एजे स्टाइल्स के खिलाफ यूएस चैंपियनशिप मैच का हिस्सा होंगे। क्राउन ज्वेल के बाद कारिलो को यूएस चैंपियनशिप मैच में लड़ने का दूसरा मौका मिला है।

ऐसा लग रहा है कि WWE हम्बर्टो कारिलो को लेकर काफी गंभीर हैं और वह उन्हें आने वाले हफ्तों में बड़ा पुश दे सकती है और साथ ही उनके यूएस चैंपियन बनने की भी काफी संभावना है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications