5 धमाकेदार चीज़ें जो WWE ने Raw के जरिए इशारों-इशारों में बताई

# मैकइंटायर अब पूरी तरह से बेबीफेस किरदार में नजर आएंगे

Enter caption

रेसलमेनिया 36 के लिए पहले मैच का एलान हो गया है। मैकइंटायर और लैसनर के बीच WWE चैंपियनशिप के लिए मुकाबला यहां पर होगा। मैकइंटायर ने रॉ में लैसनर को चैलेंज किया। मैकइंटायर इस समय बेबीफेस हैं। रॉयल रंबल और रॉ के बाद अब ये बात पूरी तरह पता चल चुकी है। रंबल से पहले ये बात हो रही थी कि मैकइंटायर फेस टर्न ले सकते हैं। लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं।

लैसनर एलिमिनेट कर के और रॉ में ओसी को हराकर उन्होंने ये साबित कर दिया है कि वो अब बेबीफेस किरदार में पूरी तरह नजर आएंगे। पिछले दो साल में पूरी तरह पहली बार मैकइंटायर ने फेस टर्न लिया है। अंतिम बार वो इस रूप में NXT में नजर आए थे।