5 बड़ी बातें जो WWE ने इस हफ्ते Raw के जरिए इशारों-इशारों में बताई

WWE Raw
WWE Raw

ड्रू मैकइंटायर के बजाय रोमन रेंस को चैलेंज करेंगे ऐज

Raw के शुरुआती सैगमेंट में Royal Rumble विनर ऐज ने WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर को कन्फ्रंट किया। संभव है कि WWE केवल टीवी पर ऐसा प्रदर्शित कर रही है कि Wrestlemania 37 में मैकइंटायर vs ऐज मैच हो सकता है। लेकिन दिग्गज रेसलर मैकइंटायर के बजाय रोमन रेंस को चैलेंज कर सकते हैं।

ऐसा इसलिए क्योंकि फिलहाल ऐज और मैकइंटायर दोनों ही बेबीफेस सुपरस्टार्स हैं। वहीं रोमन हील हैं और उनके ऐज के खिलाफ मैच को 'स्पीयर vs स्पीयर' मैच की संज्ञा दी जा सकती है। अगले हफ्ते SmackDown में रोमन को कन्फ्रंट कर WWE हॉल ऑफ फेमर इस बात की पुष्टि भी कर सकते हैं।

Quick Links