Raw: WWE Raw में इस हफ्ते की शुरुआत सैमी ज़ेन (Sami Zayn) ने की जहां उन्होंने अपने साथी केविन ओवेंस (Kevin Owens) के स्मैकडाउन (SmackDown) में जाने पर नाराजगी जताई। इसी शो में क्राउन ज्वेल (Crown Jewel 2023) के लिए एक धमाकेदार फैटल-5-वे चैंपियनशिप मैच का ऐलान किया गया है।इवेंट में शिंस्के नाकामुरा, पाइपर निवेन, लुडविग काइजर, रिया रिप्ली और गुंथर की बड़ी जीत देखने को मिली। वहीं मेन इवेंट में चौंकाने वाला टाइटल चेंज देखने को मिला है। इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन 5 बड़ी बातों के बारे में जो WWE ने इस हफ्ते Raw के जरिए इशारों-इशारों में बताई हैं।#)WWE Raw में The Indus Sher को मिलेगी नई शुरुआत?द इंडस शेर को इस साल NXT से Raw में ड्राफ्ट किया गया था, जहां कुछ हफ्तों तक उन्हें काफी मजबूत दिखाया गया लेकिन कुछ समय बाद ही उन्हें संघर्ष करते हुए देखा जाने लगा था। यहां तक कि उन्हें ऑन-स्क्रीन टाइम भी नहीं मिल पा रहा था।इस हफ्ते Raw में द इंडस शेर के साथ देखा गया, जहां जिंदर महल ने एडम पीयर्स से बात करने के बारे में कहा। इस एक सैगमेंट ने दर्शा दिया है कि भारतीय रेसलर्स रोस्टर पर अपनी छाप छोड़ना चाहते हैं और संभव है कि बहुत जल्द उन्हें बड़ी स्टोरीलाइन दी जा सकती है।#)जे उसो और जिमी उसो बनेंगे सबसे बड़े दुश्मन? View this post on Instagram Instagram PostFastlane 2023 में फिन बैलर और डेमियन प्रीस्ट को हराकर कोडी रोड्स और जे उसो नए अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियंस बने थे। इस हफ्ते Raw में कोडी और जे को रीमैच में द जजमेंट डे के खिलाफ अपनी चैंपियनशिप को डिफेंड करना था।उनका मैच एक्शन से भरपूर साबित हुआ, लेकिन मुकाबले के अंतिम क्षणों में जब जे उसो अपना फिनिशर लगाने वाले थे तभी अचानक जिमी उसो ने उनपर अटैक कर दिया और वहां से भाग गए। इसी मौके का फायदा उठाकर द जजमेंट डे दोबारा चैंपियन बन पाए हैं। दूसरी ओर इस बात के पुख्ता संकेत मिले हैं कि द उसो ब्रदर्स बहुत जल्द एक-दूसरे के सबसे बड़े दुश्मन बन सकते हैं।#)ड्रू मैकइंटायर vs सैथ रॉलिंस मैच में होगा द जजमेंट डे का इंटरफेरेंस? View this post on Instagram Instagram Postड्रू मैकइंटायर ने पिछले हफ्ते सैथ रॉलिंस को Crown Jewel 2023 में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया था और इस चुनौती को रॉलिंस ने स्वीकार भी कर लिया है। Raw में इस हफ्ते एक तरफ रॉलिंस ने मैकइंटायर की तारीफ की, लेकिन वो इस बात से नाखुश दिखाई दिए कि पिछले हफ्ते मैकइंटायर को बैकस्टेज रिया रिप्ली से बात करते देखा गया था।मैकइंटायर हालांकि इस समय द जजमेंट डे मेंबर्स के लिए बड़ी मुसीबत बने हुए हैं, लेकिन सैथ रॉलिंस को रेड ब्रांड के एपिसोड में देखकर लगा जैसे वो मैकइंटायर पर संदेह कर रहे हैं। द स्कॉटिश वॉरियर के हील टर्न को कई बार टीज़ किया जा चुका है, इसलिए ऐसा काफी हद तक संभव है कि रिप्ली और उनके बीच कोई डील हुई है। वहीं ये कहना भी गलत नहीं होगा कि Crown Jewel 2023 में रॉलिंस vs मैकइंटायर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच में द जजमेंट डे मेंबर्स इंटरफेयर कर सकते हैं।#)द इम्पीरियम जल्द अलग होगा? View this post on Instagram Instagram PostWWE आईसी चैंपियन गुंथर ने कुछ हफ्तों पहले लुडविग काइजर से कहा था कि जियोवानी विंची अब उनकी जिम्मेदारी हैं, लेकिन अब ऐसा लगता है जैसे द इम्पीरियम के दोनों मेंबर्स के संबंध कुछ खास अच्छे नहीं हैं। Raw में इस हफ्ते लुडविग काइजर का मैच जॉनी गार्नानो से हुआ।मैच में एक लम्हा ऐसा भी आया जब काइज़र टॉप रोप के ऊपर से रिंग से बाहर जा गिरे। वहीं जब विंची ने उनकी मदद करने की कोशिश की तो काइज़र चिल्लाते हुए नज़र आए। काइजर को हालांकि विंची की मदद के बाद जीत मिली थी, लेकिन उनका अपने ही साथी पर चिल्लाना संकेत दे रहा है कि द इम्पीरियम का भविष्य सुरक्षित नहीं है।#)Crown Jewel 2023 में हो सकता है धमाकेदार यूएस चैंपियनशिप मैच?लोगन पॉल इस समय सुर्खियों में बने हुए हैं क्योंकि हाल ही में उन्होंने प्रोफेशनल बॉक्सिंग मैच में डिलन डेनिस को हराया है। उस फाइट के बाद उन्होंने एक ऐसा दावा भी किया जिससे WWE फैंस के अंदर उत्साह भर गया है। उन्होंने डेनिस को हराने के बाद रे मिस्टीरियो को यूएस चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया है।ये भी दिलचस्प विषय है कि इस हफ्ते SmackDown में लोगन पॉल वापसी करने वाले हैं। वो हालांकि बॉक्सिंग मैच के बाद Crown Jewel 2023 में यूएस चैंपियनशिप मैच लड़ने के संकेत दे चुके हैं, लेकिन SmackDown में इस हफ्ते वो मिस्टीरियो को ऑफिशियल रूप से चैलेंज करते हुए नज़र आ सकते हैं।