Raw: WWE में साल 2023 के पहले रॉ (Raw) एपिसोड में बहुत जबरदस्त एक्शन देखने को मिला। शो की शुरुआत द ब्लडलाइन (The Bloodline) ने की, जहां उन्होंने रेड ब्रांड को टेकओवर करने की बात कही। इस बीच बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) का धमाकेदार चैंपियनशिप मैच हुआ।सोलो सिकोआ, सैमी ज़ेन और द उसोज़ की टीम, डेक्स्टर लूमिस ने अपने-अपने मैचों में जीत दर्ज की। वहीं मेन इवेंट में एक चैंपियन ने अपने टाइटल को सफलतापूर्वक डिफेंड किया। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए आइए जानते हैं उन 5 बड़ी बातों के बारे में जो WWE ने इस हफ्ते Raw के जरिए इशारों-इशारों में बताई हैं।#)WWE Raw विमेंस चैंपियन बियांका ब्लेयर की मुश्किलें बढ़ने वाली हैंSportskeeda Wrestling@SKWrestling_Thoughts on this? #WWERaw #WWE #AlexaBliss13324Thoughts on this? 👀#WWERaw #WWE #AlexaBliss https://t.co/qg21KjW8yGWWE में कुछ हफ्तों पहले तक Raw विमेंस चैंपियन बियांका ब्लेयर और एलेक्सा ब्लिस अच्छी दोस्त हुआ करती थीं, लेकिन अब ब्लिस उनकी सबसे बड़ी दुश्मन बन चुकी हैं। इन दिनों ब्लिस बड़े आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं क्योंकि सैगमेंट्स और मैचों के दौरान ऐसा लगता है जैसे वो किसी के वश में काम कर रही हैं।इस हफ्ते उन्होंने ब्लेयर को चैलेंज किया और दोनों ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर भी दी, लेकिन फाइट के दौरान कुछ लोगों का Uncle Howdy के मास्क में दिखाई देने और ब्रे वायट के लोगो के नज़र आने के बाद ब्लिस अलग तरह का बर्ताव करने लगी थीं। उन्होंने खतरनाक रूप अपनाते हुए ब्लेयर को बुरी तरह चोटिल भी किया। ये सैगमेंट दर्शा रहा है कि बियांका ब्लेयर पर ही नहीं बल्कि उनके टाइटल पर भी बड़ा खतरा मंडरा रहा है।#)क्या सैथ रॉलिंस दोबारा WWE यूएस चैंपियन बनेंगे?Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_What a main event! #WWERaw #WWE266What a main event! #WWERaw #WWE https://t.co/oo61BQCHmjसैथ रॉलिंस पिछले कई महीनों से WWE यूएस चैंपियनशिप स्टोरीलाइन का हिस्सा बने हुए हैं। इस दौरान वो कई बार इस बेल्ट के लिए चैलेंज कर चुके हैं, चैंपियन बने और उसे कुछ समय बाद हार भी गए थे। आपको बता दें कि इस हफ्ते Raw में ऑस्टिन थ्योरी ने दावा किया था कि उनका टाइटल रन 2023 में भी शानदार तरीके से जारी रहेगा।उन्होंने रेड ब्रांड के एपिसोड में रॉलिंस को हराकर अपनी चैंपियनशिप को सफलतापूर्वक डिफेंड किया, लेकिन इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि थ्योरी ने लो-ब्लो लगाकर बेईमानी से इस मैच को जीता है। इस तरीके का फिनिश रॉलिंस को मजबूत दिखा रहा है और ना ही उनकी स्टोरीलाइन समाप्त हुई है। इसलिए रॉलिंस को मजबूत दिखाए जाने का मतलब है कि उन्हें दोबारा यूएस चैंपियन बनाया जाना पूरी तरह संभव है।#)डेक्स्टर लूमिस को मिलेगा पुशSportskeeda Wrestling@SKWrestling_Straight out of a horror movie #WWERaw #WWE3610Straight out of a horror movie 💀#WWERaw #WWE https://t.co/2JKJMvxRhOडेक्स्टर लूमिस को मेन रोस्टर पर आए कई महीने बीत चुके हैं और इस दौरान उनके अजीब से दिखने वाले कैरेक्टर ने खूब फेम हासिल किया है। उन्हें लोकप्रियता तो मिल रही है, लेकिन ज्यादा मैच नहीं मिल पा रहे। असल में ज्यादा मैच मिलने से ही वो अपनी रेसलिंग स्किल्स से फैंस को प्रभावित कर पाएंगे।इस हफ्ते Raw में उनका मैच चैड गेबल से हुआ, वहीं फाइट के दौरान ओटिस ने भी दखल देने की कोशिश की। मगर अंत में लूमिस, अल्फा अकादमी के दोनों मेंबर्स पर भारी पड़े और शानदार अंदाज में पिन के जरिए जीत दर्ज की। इस मैच को देखने के बाद उम्मीद की जा सकती है कि लूमिस को आने वाले महीनों में एक बड़े सिंगल्स सुपरस्टार के रूप में तैयार किया जाएगा।#)इलायस के लिए WWE के पास कोई प्लान नहीं?Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_This match is fun! #WWERaw #WWE153This match is fun! #WWERaw #WWE https://t.co/YdRhXZzwF2इलायस के लिए साल 2022 बहुत बेकार रहा था, जहां उन्हें इजेक्यूल नाम का नया कैरेक्टर दिया गया, मगर उन प्लान्स के असफल रहने के बाद उनकी पुराने किरदार में वापसी करवाई गई। इससे ऐसा लगने लगा था जैसे WWE उन्हें एक ऐसा पुश देने जा रही है, जो उन्हें कई सालों पहले मिल जाना चाहिए था।Raw में इलायस को सोलो सिकोआ के खिलाफ म्यूजिक सिटी स्ट्रीट फाइट मैच दिया गया। मैच के दौरान म्यूजिक आर्टिस्ट हार्डी ने एंट्री लेकर सिकोआ पर अटैक कर दिया था। कायदे से म्यूजिक थीम पर आधारित किरदार इलायस का है, इसलिए हार्डी द्वारा उनपर अटैक किया गया होता तो स्थिति समझी जा सकती थी, लेकिन ऐसा ना होना शायद इस बात का संकेत है कि कंपनी के पास इलायस के लिए कोई बड़े प्लान नहीं हैं।#)2023 द ब्लडलाइन के लिए अच्छा साल नहीं होगा?Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_It's The Bloodline vs the entire locker room! #WWERaw #WWE418It's The Bloodline vs the entire locker room! #WWERaw #WWE https://t.co/76pG74wuuYरेड ब्रांड के हालिया एपिसोड की शुरुआत द ब्लडलाइन के सैगमेंट से हुई, जहां उन्होंने Raw को टेकओवर करने का दावा किया था। इस बीच केविन ओवेंस ने इंटरफेरेंस देकर हील टीम पर तंज़ कसे, वहीं कुछ देर बाद एडम पीयर्स भी सिक्योरिटी गार्ड्स के साथ बाहर आए और कहा कि 2022 अब बीत चुका है और 2023 में द ब्लडलाइन की एक नहीं चलेगी।ब्लडलाइन मेंबर्स ने ओवेंस पर अटैक किया, लेकिन अगले ही पल पूरा Raw लॉकर रूम बेबीफेस सुपरस्टार के बचाव में बाहर आ गया और ब्लडलाइन को बैकस्टेज जाने पर मजबूर किया। इस सैगमेंट से साफ पता चलता है कि पूरा Raw रोस्टर उनके खिलाफ है और SmackDown में भी उन्होंने कई बड़े सुपरस्टार्स से दुश्मनी मोल ली हुई है। ये सभी बातें दर्शाती हैं कि 2023 में ब्लडलाइन के लिए मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।