Raw: WWE Raw में इस हफ्ते की शुरुआत द जजमेंट डे (The Judgement Day) के दिलचस्प सैगमेंट से हुई। इस बीच बैकी लिंच (Becky Lynch) ने कुछ हफ्तों पहली मिली हार का बदला पूरा कर लिया है। वहीं कोडी रोड्स (Cody Rhodes) ने समरस्लैम (SummerSlam 2023) के मैच को लेकर बड़ा दावा किया है।शो में डॉमिनिक मिस्टीरियो, ब्रॉन्सन रीड, डेमियन प्रीस्ट और ड्रू मैकइंटायर ने अपने-अपने मैच जीते। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए आइए डालते हैं नज़र उन 5 बड़ी बातों पर जो WWE ने इस हफ्ते Raw के जरिए इशारों-इशारों में बताई हैं।#)क्या WWE Raw में वाकई में Cody Rhodes ने Brock Lesnar के साथ दुश्मनी के अंत होने के संकेत दिए?Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_"I wanna go to SummerSlam to embarrass you, Brock Lesnar!" - @CodyRhodes#WWERaw #WWE pic.twitter.com/kMFEZKWJjf435"I wanna go to SummerSlam to embarrass you, Brock Lesnar!" - @CodyRhodes#WWERaw #WWE pic.twitter.com/kMFEZKWJjfकोडी रोड्स और ब्रॉक लैसनर की दुश्मनी WWE में बड़े आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। दोनों सुपरस्टार्स अभी तक एक-दूसरे के खिलाफ एक-एक जीत दर्ज कर चुके हैं और अब उनकी SummerSlam 2023 में तीसरी भिड़ंत होने जा रही है।कोडी रोड्स ने Raw के हालिया एपिसोड में कहा कि वो SummerSlam में द बीस्ट के साथ अपनी दुश्मनी का पूर्ण रूप से अंत करना चाहते हैं। कंपनी के सबसे बड़े बेबीफेस के रूप में बिल्ड किए जाने के कारण द अमेरिकन नाईटमेयर को इस जीत की बहुत जरूरत है, वहीं इस फिउड में लैसनर पर विजय प्राप्त करना रोड्स को बहुत शानदार मोमेंटम दिला सकता है।#)आखिरकार बैकी लिंच vs ट्रिश स्टोरीलाइन का होगा अंत?Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_"You are mine, b*tch!"@BeckyLynchWWE sends a message to @trishstratuscom.#WWERaw #WWE pic.twitter.com/qq0Ptuwk1H" target="_blank" title="tweet-url" rel="noopener noreferrer">pic.twitter.com/qq0Ptuwk1H20548"You are mine, b*tch!"@BeckyLynchWWE sends a message to @trishstratuscom.#WWERaw #WWE pic.twitter.com/qq0Ptuwk1H" target="_blank" title="tweet-url" rel="noopener noreferrer">pic.twitter.com/qq0Ptuwk1HWWE में बैकी लिंच और ट्रिश स्ट्रेटस की दुश्मनी उस समय से चली आ रही है, जब स्ट्रेटस ने द मैन को धोखा देकर उनपर अटैक कर दिया था। बैकी और स्ट्रेटस की भिड़ंत Night of Champions 2023 में हुई थी, जहां हॉल ऑफ फेमर ने ज़ोई स्टार्क की मदद से जीत दर्ज की थी।तभी से ट्रिश, बैकी से निपटने के लिए स्टार्क का सहारा लेती आई हैं मगर Raw में द मैन की स्टार्क के खिलाफ जीत से ये तय हो गया है कि SummerSlam में दोनों दिग्गज रेसलर्स की भिड़ंत होगी। चूंकि स्ट्रेटस अभी तक बचती हुई नज़र आ रही थीं, लेकिन अब उनके पास बचने का कोई रास्ता नहीं है। वहीं बैकी लिंच भी अपनी हार का बदला पूरा करते हुए इस कहानी पर पूर्णविराम लगाना चाहेंगी।#)केविन ओवेंस के फिट होने के बाद द जजमेंट डे मेंबर्स होंगे टैग टीम टाइटल चैलेंजर्स?Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_THEY GOT KO #WWERaw #WWE pic.twitter.com/NgdAWxgBgd5310THEY GOT KO 😭#WWERaw #WWE pic.twitter.com/NgdAWxgBgdRaw में पिछले हफ्ते द जजमेंट डे की ओर से डेमियन प्रीस्ट और डॉमिनिक मिस्टीरियो ने अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियंस केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन को चैलेंज किया था, लेकिन रिया रिप्ली की मदद के बावजूद जीत हासिल करने में नाकाम रहे।वहीं रेड ब्रांड के हालिया एपिसोड में सैमी ज़ेन ने डॉमिनिक मिस्टीरियो को NXT नॉर्थ अमेरिकन चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया। मगर मैच के दौरान द जजमेंट डे के मेंबर्स ने केविन ओवेंस को जमकर पीटा। हालांकि अभी ओवेंस के स्वास्थ्य पर कोई अपडेट सामने नहीं आया है, लेकिन इतना जरूर है कि उनके फिट होने के बाद भी द जजमेंट डे मेंबर्स ही टैग टीम टाइटल चैलेंजर्स बने रहेंगे।#)क्या राकेल रॉड्रिगेज़ को डॉमिनेट करने वाली हैं रिया रिप्ली?Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_Rhea ambushes Liv before the match could start!#WWERaw #WWE pic.twitter.com/EtibAiaorq12827Rhea ambushes Liv before the match could start!#WWERaw #WWE pic.twitter.com/EtibAiaorqपिछले हफ्ते Raw में बैकस्टेज विमेंस वर्ल्ड चैंपियन रिया रिप्ली और राकेल रॉड्रिगेज़ के बीच जबरदस्त ब्रॉल देखा गया था, जिसमें रिप्ली ने अपनी दुश्मनी की पीट-पीटकर बुरी हालत कर दी थी और उनके पैर को भी चोटिल कर दिया था। वहीं रेड ब्रांड में इस हफ्ते रिप्ली ने लिव मॉर्गन का सामना किया।उनका मैच शुरू ही नहीं हो पाया क्योंकि बेल बजने से पहले ही रिप्ली ने मॉर्गन पर खतरनाक तरीके से अटैक कर दिया। रिप्ली दोनों पूर्व विमेंस टैग टीम चैंपियंस को अकेले दम पर धराशाई कर चुकी हैं। इस सबको देखने के बाद क्या ये कहना सही होगा कि SummerSlam के संभावित मैच में रिया रिप्ली, राकेल रॉड्रिगेज़ को पूरी तरह डॉमिनेट कर सकती हैं?#)क्या सैथ रॉलिंस ने दिए डेमियन प्रीस्ट के कैश-इन के संकेत?Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_.@WWERollins says even if @FinnBalor wins at Summerslam, @ArcherOfInfamy will cash in on him and end his reign on the same night!#WWERaw #WWE pic.twitter.com/0X2FBTGvVw5112.@WWERollins says even if @FinnBalor wins at Summerslam, @ArcherOfInfamy will cash in on him and end his reign on the same night!#WWERaw #WWE pic.twitter.com/0X2FBTGvVwWWE SummerSlam 2023 में सैथ रॉलिंस को फिन बैलर के खिलाफ अपने वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल को डिफेंड करना है। उस संबंध में Raw के हालिया एपिसोड में दोनों सुपरस्टार्स का कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट हुआ, जिसमें रॉलिंस ने अपने दुश्मन के साथ माइंड गेम्स खेलने की कोशिश की।चूंकि पिछले कुछ समय में द जजमेंट डे के मेंबर्स डेमियन प्रीस्ट और फिन बैलर के बीच अनबन बड़े आकर्षण का केंद्र बनी रही है। इसलिए रॉलिंस ने बैलर के सामने प्रीस्ट के कैश-इन का जिक्र करते हुए उनपर मानसिक बढ़त हासिल करने की कोशिश की। हालांकि इस सैगमेंट के अंत में हील टीम के सभी मेंबर्स ने मिलकर रॉलिंस को पीटा, लेकिन इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि प्रीस्ट के कैश-इन की नींव रखी जा चुकी है।