WWE एक्सट्रीम रूल्स (Extreme Rules) 2021 पीपीवी एक-एक दिन कर पास आता जा रहा है, जिसके लिए अभी तक कई दिलचस्प मुकाबलों की घोषणा की जा चुकी है। इस हफ्ते स्मैकडाउन (SmackDown) में भी अगले पीपीवी से जुड़े कई धमाकेदार मैच और सैगमेंट्स देखने को मिले।शो की शुरुआत रोमन रेंस (Roman Reigns) के सैगमेंट से हुई, जिसमें ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) ने दखल देकर उन्हें WWE यूनिवर्सल टाइटल के लिए चैलेंज किया। शो में बिग ई-रिक बूग्स-शिंस्के नाकामुरा-डॉमिनिक-रे मिस्टीरियो की टीम, सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) की बड़ी जीत देखने को मिली। साथ ही बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) और बैकी लिंच (Becky Lynch) का शानदार कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट भी देखा गया।मेन इवेंट में द उसोज और द स्ट्रीट प्रॉफिट्स के बीच SmackDown टैग टीम चैंपियनशिप मैच हुआ। लेकिन रेंस के दखल के कारण मैच में द स्ट्रीट प्रॉफिट्स को डिसक्वालीफिकेशन के जरिए विजेता घोषित कर दिया गया, इसलिए कोई टाइटल चेंज नहीं देखा गया, इस सैगमेंट में फिन बैलर भी अपने डीमन अवतार में नजर आए। आइए जानते हैं उन 5 बड़ी बातों के बारे में जो WWE ने इस हफ्ते SmackDown के जरिए इशारों-इशारों में बताई हैं।WWE में बैकी लिंच को बड़ा हील बनाने की कोशिशAt #ExtremeRules... IT'S ON!#SmackDown #WomensTitle @BeckyLynchWWE @BiancaBelairWWE pic.twitter.com/Sk8Lr2E7uN— WWE (@WWE) September 11, 2021बैकी लिंच ने WWE SummerSlam में वापसी कर साशा बैंक्स को बियांका ब्लेयर की चैलेंजर के रूप में रिप्लेस किया था। ब्लेयर को कुछ ही सेकंडों में हराकर बैकी नई SmackDown विमेंस चैंपियन बनी थीं। तभी से आयरिश रेसलर एक हील सुपरस्टार की भूमिका निभाती हुई नजर आई हैं।"You can be a fan, or you can be #TheMan."#SmackDown @BeckyLynchWWE pic.twitter.com/l4KBFWzM0w— WWE (@WWE) September 11, 2021इस हफ्ते SmackDown में ब्लेयर और बियांका का Extreme Rules पीपीवी में चैंपियनशिप मैच से पहले कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट हुआ। हालांकि दोनों के बीच रिंग में झड़प देखने को नहीं मिली, लेकिन इस सैगमेंट में बैकी द्वारा क्राउड का मजाक बनाना और उनका थोड़ा अहंकारी किरदार दर्शा रहा है कि WWE उन्हें SmackDown विमेंस डिवीजन की सबसे बड़ी हील सुपरस्टार बनाने की कोशिश कर रही है। ठीक उसी तरह जैसे रोमन रेंस मेंस डिवीजन के सबसे बड़े हील सुपरस्टार हैं।