WWE समरस्लैम (SummerSlam) 2021 अब करीब एक हफ्ते दूर रह गया है और इस हफ्ते SmackDown में उससे जुड़े कई दिलचस्प सैगमेंट्स और मैच देखने को मिले। शो की शुरुआत जॉन सीना (John Cena) ने की और उनके सैगमेंट में रोमन रेंस (Roman Reigns) भी बाहर आए। दोनों ने काफी देर तक एक-दूसरे पर तंज कसे।SmackDown में इसके अलावा शिंस्के नाकामुरा (Shinsuke Nakamura) नए WWE आईसी चैंपियन बने, वहीं द स्ट्रीट प्रॉफिट्स, रे मिस्टीरियो-डॉमिनिक मिस्टीरियो और केविन ओवेंस की बड़ी जीत भी देखने को मिली। वहीं बैरन कॉर्बिन (Baron Corbin) और सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) के मनोरंजक सैगमेंट्स भी देखे गए।मेन इवेंट में साशा बैंक्स (Sasha Banks) और बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) का SmackDown विमेंस चैंपियनशिप कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट हुआ। जेलिना वेगा (Zelina Vega) और कार्मेला (Carmella) भी इस सैगमेंट में नजर आईं, जिन्होंने साशा को ब्लेयर पर अटैक करने में मदद की। इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन 5 बड़ी बातों के बारे में जो WWE ने इस हफ्ते SmackDown के जरिए इशारों-इशारों में बताई हैं।क्या जॉन सीना बनेंगे 17वीं बार WWE चैंपियन?"@WWERomanReigns will LOSE at #SummerSlam..." Are you #TeamCena? 👇#SmackDown @JohnCena pic.twitter.com/eoMiwVVYCa— WWE (@WWE) August 14, 202116 बार के WWE चैंपियन जॉन सीना SummerSlam 2021 में मौजूदा यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस को चैलेंज करने वाले हैं। इस हफ्ते SmackDown के ओपनिंग सैगमेंट में जॉन ने रेंस पर कई तंज कसे और ये भी कहा कि उन्हें 17वीं बार WWE चैंपियन बनने के लिए केवल 3 काउंट की जरूरत है। द चैंप कई बार 1-2-3 कहकर ट्राइबल चीफ को चिढ़ाते हुए भी नजर आए।"That's why I'm back, dude. I'm that only one that can shut you up."#SmackDown #SummerSlam @JohnCena @WWERomanReigns @HeymanHustle pic.twitter.com/RHdCQEjswz— WWE (@WWE) August 14, 2021जाहिर तौर पर इस सैगमेंट में जॉन को रोमन से ज्यादा मजबूत दिखाने की कोशिश की गई, जो पहला संकेत है कि SummerSlam में 16 बार के चैंपियन की जीत की संभावनाएं कम हैं। वहीं इस बात से हम सभी वाकिफ हैं कि अगर जॉन 17वीं बार चैंपियन बने तो वो मोमेंट आइकॉनिक होगा, लेकिन WWE ने जैसे इसके लिए पहले ही ढिंढोरा पीटना शुरू कर दिया है, जो स्थिति को स्पष्ट रूप से दर्शा रहा है कि द चैंप 17वीं बार चैंपियन नहीं बनेंगे।