WWE SmackDown: 5 बड़ी बातें जो स्मैकडाउन के जरिए इशारों-इशारों में बताई गई

WWE ने SmackDown के जरिए बड़ी बातें इशारों-इशारों में बताई
WWE ने SmackDown के जरिए बड़ी बातें इशारों-इशारों में बताई

रोमन रेंस को धोखा देने की कोशिश कर रहे पॉल हेमन

पॉल हेमन इस समय असमंजस की स्थिति में हैं क्योंकि उन्हें रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर में से किसी एक को अपना क्लाइंट चुनना है। लेकिन मौजूदा स्थिति दर्शा रही है कि हेमन इस समय रेंस को अंधेरे में रखने की कोशिश कर रहे हैं। पॉल हेमन ने SmackDown में सफाई देते हुए कहा था कि उन्हें ब्रॉक लैसनर के SummerSlam में आने के बारे में सच में कुछ नहीं पता था।

वहीं जब रेंस ने उनसे Extreme Rules में लैसनर के आने पर सवाल किया तो हेमन ने 'ना' कहा। इस पर ट्राइबल चीफ ने पूछा कि जब उन्हें पता ही नहीं है तो वो 'हां' या 'ना' कैसे बोल सकते हैं। हेमन जाहिर तौर पर चीजों को रेंस से छुपा रहे हैं, इसलिए फैंस को जल्द ही एक बड़े धोखे वाले सैगमेंट को देखने के लिए तैयार रहना चाहिए।

Quick Links