WWE समरस्लैम (SummerSlam) 2021 के धमाकेदार एक्शन के बाद अब एक्सट्रीम रूल्स (Extreme Rules) पीपीवी की तैयारियां शुरू हो चली हैं। इस हफ्ते स्मैकडाउन (SmackDown) की शुरुआत SmackDown विमेंस चैंपियन बैकी लिंच (Becky Lynch) ने की, लेकिन उनके सैगमेंट में बियांका ब्लेयर (Bianca Belair), जेलिना वेगा (Zelina Vega), कार्मेला (Carmella) और लिव मॉर्गन (Liv Morgan) ने भी चैंपियनशिप मैच मिलने का दावा किया।शो में ब्लेयर, सिजेरो (Cesaro), रिक बूग्स और किंग नाकामुरा की टीम और सैमी जेन (Sami Zayn) की बड़ी जीत देखने को मिली। इसके अलावा SmackDown में रोमन रेंस (Roman Reigns), ऐज (Edge) और बैरन कॉर्बिन (Baron Corbin) के दिलचस्प सैगमेंट्स के जरिए स्टोरीलाइंस को दिलचस्प बनाने की कोशिश की गई।मेन इवेंट में पॉल हेमन (Paul Heyman) ने रेंस के SummerSlam के प्रदर्शन की तारीफ की। तभी फिन बैलर (Finn Balor) ने बाहर आकर उन्हें चैलेंज कर दिया। उसके बाद रेंस चले गए, लेकिन द स्ट्रीट प्रॉफिट्स ने बैलर के साथ मिलकर द उसोज़ की बुरी तरह पिटाई की। आइए जानते हैं उन 5 बड़ी बातों के बारे में जो WWE ने इस हफ्ते SmackDown के जरिए इशारों-इशारों में बताई हैं।WWE SmackDown विमेंस चैंपियन बैकी लिंच की चैलेंजर👀#SmackDown @BeckyLynchWWE @BiancaBelairWWE @TheaTrinidad @CarmellaWWE @YaOnlyLivvOnce pic.twitter.com/iEfJ50YLsk— WWE (@WWE) August 28, 2021आपको याद दिला दें कि WWE SummerSlam 2021 में बियांका ब्लेयर को केवल 26 सेकंड में हराकर बैकी लिंच नई SmackDown विमेंस चैंपियन बनी थीं। इस हफ्ते SmackDown में ब्लेयर ने कहा कि केवल 26 सेकंड में हार से वो अपना करियर खत्म नहीं होने देंगी। इस बीच जेलिना वेगा, कार्मेला और लिव मॉर्गन ने भी बाहर आकर चैंपियनशिप मैच की मांग की।WHAT. A. BATTLE.The #ESTofWWE has earned a shot at @BeckyLynchWWE's #SmackDown Women's Title! pic.twitter.com/GyCIlwVaQf— WWE (@WWE) August 28, 2021इस वजह से कार्मेला vs ब्लेयर vs मॉर्गन vs वेगा नंबर-1 कंटेंडरशिप मैच लड़ा गया, जिसमें ब्लेयर जीत हासिल कर SmackDown विमेंस टाइटल की नंबर-1 कंटेंडर बन गई हैं। 26 सेकंड में आई हार से ऐसा प्रतीत होने लगा था कि अब ब्लेयर का पुश रोक दिया जाएगा, लेकिन उनकी दोबारा टाइटल फ्यूड में वापसी भविष्य में कुछ धमाकेदार होने के संकेत दे रही है।