5 बड़ी बातें जो WWE Hell in a Cell 2022 के जरिए इशारो-इशारों में बताई गई

WWE ने Hell in a Cell के जरिए कई बातें इशारों-इशारों में बताई
WWE ने Hell in a Cell के जरिए कई बातें इशारों-इशारों में बताई

WWE Hell in a Cell 2022 में कई धमाकेदार मुकाबले होते देखे गए। इवेंट में दोनों टाइटल्स दांव पर लगे थे और खास बात ये रही कि दोनों चैंपियंस ने अपने-अपने टाइटल को सफलतापूर्वक डिफेंड कर लिया है। इस बीच कुछ स्टोरीलाइंस संभवतः समाप्त हो गई हैं, लेकिन कुछ के जारी रहने के संकेत मिले हैं।

ऐज, बियांका ब्लेयर और थ्योरी समेत अन्य सभी सुपरस्टार्स ने अपना सर्वश्रेष्ठ देकर इवेंट को यादगार बनाने का पूरे प्रयास किया। इसलिए इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन 5 बड़ी बातों के बारे में जो WWE ने Hell in a Cell 2022 के जरिए इशारों-इशारों में बताई हैं।

#)WWE में बैकी लिंच और बियांका ब्लेयर की दुश्मनी जारी रहेगी?

WWE Hell in a Cell 2022 में बियांका ब्लेयर को बैकी लिंच और असुका के खिलाफ अपने Raw विमेंस टाइटल को डिफेंड करना था। आपको याद दिला दें कि असुका को हाल ही में इस स्टोरीलाइन में शामिल किया गया था, लेकिन बैकी लिंच और बियांका ब्लेयर की दुश्मनी पिछले साल शुरू हुई थी।

Hell in a Cell 2022 के Raw विमेंस चैंपियनशिप मैच का अंत तब हुआ जब ब्लेयर ने बैकी को रिंग से धक्का देकर बाहर करने के बाद असुका को पिन किया। इस तरह मैच के अंत का होना दर्शा रहा है कि उनकी स्टोरीलाइन अभी समाप्त नहीं हुई है। वहीं असुका के पिन होने के साथ ही उनके इस स्टोरीलाइन में बने रहने पर संकट के बादल छाने लगे हैं।

#)बॉबी लैश्ले और ओमोस की दुश्मनी अभी खत्म नहीं हुई

बॉबी लैश्ले और ओमोस की दुश्मनी पिछले ढाई महीने से चली आ रही है। उनकी हालिया भिड़ंत Hell in a Cell 2022 में हुई, जिसमें लैश्ले को हैंडीकैप मैच में ओमोस और MVP का सामना करना था। चूंकि इस समय ओमोस को बड़ा पुश मिल रहा है, इसलिए उन्हें कमजोर दिखाना सही नहीं था।

दूसरी ओर बॉबी लैश्ले के WWE में कद को देखते हुए उन्हें लगातार दूसरे बड़े इवेंट में हार के लिए बुक नहीं किया जा सकता था। इस प्रीमियम लाइव इवेंट में लैश्ले ने MVP को पिन करे हुए जीत हासिल की है और मैच के अंतिम क्षणों में उनका ओमोस को रिंग से बाहर धक्का देना भी इस बात के संकेत रहे कि उनकी दुश्मनी अभी लंबी चलने वाली है।

#)मैडकैप मॉस बड़े बेबीफेस सुपरस्टार बनने वाले हैं

हैप्पी कॉर्बिन के साथ टीम के टूटने के बाद मैडकैप मॉस को नियमित रूप से एक उभरते हुए बेबीफेस सुपरस्टार के रूप में प्रदर्शित किया गया है। हम सभी जानते हैं कि कॉर्बिन ने अपना अधिकांश करियर एक हील रेसलर के तौर पर बिताया है, इसलिए उनके जरिए मॉस को बेबीफेस के रूप में आगे बढ़ाना थोड़ा आसान है।

Hell in a Cell 2022 के मैच में मॉस ने कॉर्बिन पर धमाकेदार अंदाज में जीत दर्ज की। मॉस ने इस नो होल्ड्स बार्ड मैच में स्टील चेयर से लेकर स्टील स्टेप्स का इस्तेमाल करते हुए अपने प्रतिद्वंदी की पीट-पीटकर इतनी बुरी हालत कर दी थी कि कॉर्बिन को स्ट्रेचर पर बाहर ले जाना पड़ा। इस एक सैगमेंट के जरिए मैडकैप मॉस एक बहुत बड़े सुपरस्टार के रूप में उभर कर सामने आए हैं।

#)बड़ी जीत के बाद थ्योरी के लिए आगे क्या?

थ्योरी इस समय WWE यूएस चैंपियन हैं और Hell in a Cell प्रीमियम लाइव इवेंट में मुस्तफा अली को हराकर अपने टाइटल को रिटेन किया है। हालांकि अली ने डिफेंडिंग चैंपियन को कड़ी टक्कर दी, लेकिन अंत में उन्हें पिन के जरिए हार का शिकार बनना पड़ा।

थ्योरी की क्लीन तरीके से आई जीत दर्शा रही है कि उनका टाइटल रन अभी लंबा चलने वाला है और साथ ही इसे ज्यादा से ज्यादा यादगार बनाने की कोशिश की जाएगी। आपको याद दिला दें कि कुछ दिन पूर्व थ्योरी और जॉन सीना के बीच ट्विटर वॉर देखने को मिला था, इसलिए संभव है कि द चैंप जल्द वापसी कर युवा स्टार को ज्यादा बड़े चैंपियन के रूप में दिखाने में मदद कर सकते हैं।

#)क्या कोडी रोड्स vs सैथ रॉलिंस फ्यूड समाप्त हो गई है?

कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस अभी तक WrestleMania 38, WrestleMania Backlash और Hell in a Cell 2022 में भिड़ चुके हैं और खास बात ये है कि इन तीनों मुकाबलों में रोड्स विजयी रहे हैं। WWE के हालिया प्रीमियम लाइव इवेंट में उनके बीच धमाकेदार Hell in a Cell मैच लड़ा गया।

मैच का अंत तब हुआ जब रोड्स ने स्लेजहैमर से हमला करने के बाद सैथ रॉलिंस को पिन किया। द विजनरी की क्लीन तरीके से आई हार बताती है कि इस स्टोरीलाइन को अब समाप्त हो जाना चाहिए क्योंकि रॉलिंस अब अगले बड़े मैचों में भी हार झेलने की स्थिति में नहीं हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Aakanksha
App download animated image Get the free App now