WWE हॉल ऑफ फेमर टोरी विल्सन ने हाल ही में गुपचुप तरीके से शादी रचा ली हैं। टोरी विल्सन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर अपनी शादी की जानकारी दी। डब्लू डब्लू ई (WWE) की आधिकारिक बेबसाइट पर भी उनकी शादी की खबर की पुष्टि हो चुकी है।
ये भी पढ़ें: WWE हॉल ऑफ फेम सुपरस्टार ने रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें
टोरी विल्सन ने पोस्ट में लिखा,'' 9/19/19 ❤️🙏🏽, मैनें आज दुनिया के सबसे अच्छे इंसान से शादी की है और मैं इस बात को शब्दों में बयां नहीं कर सकती हूं कि मैं कितनी भाग्यशाली हूं।" टोरी विल्सन के रेसलिंग करियर को खत्म हुए भले ही कई साल क्यों न हो गए हो लेकिन आज भी वह फैंस के बीच बेहद पॉपुलर हैं।
टोरी विल्सन की गिनती उन रेसलर्स के रूप में होती है जो न केवल WCW में काफी सफल थीं बल्कि WWE में भी उन्होंने अपार सफलता हासिल की। 44 साल की टोरी हाल ही में शादी के बंधन में बंध चुकीं हैं और सुर्खियों में आ गईं हैं।
इसी कड़ी में आज हम टोरी विल्सन के बारे में 5 बड़ी बातें आपको बताने जा रहे हैं जो आपको जरूर जाननी चाहिए।
बिली किडमैन से शादी कर चुकी हैं टोरी विल्सन
टोरी विल्सन ने हाल ही में दूसरी बार शादी की। कई फैंस शायद इस बात को नहीं जानते हैं कि टोरी विल्सन पहले भी शादी कर चुकी हैं और उनके पति कोई और नहीं बल्कि रेसलर बिली किडमैन थे। दोनों की लव स्टोरी तब शुरू हुई जब टोरी विल्सन ने WCW ज्वइन की।
विल्सन ने इस बात का खुलासा किया कि किडमैन ने रेसलिंग बिजनेस से जुड़ी चीजों में उनकी काफी मदद की। इसके बाद बैकस्टेज इनका प्यार शुरू हो गया। इसके बाद दोनों ने साल 2003 में शादी कर ली और WWE में साथ काम करने लगे। लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था। 5 साल बाद यानी साल 2008 बाद दोनों सुपरस्टार्स ने एक दूसरे से तलाक ले लिया।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं