5 मौके जब AEW ने लाइव टीवी पर WWE का मजाक उड़ाया 

जॉन मोक्सली और ट्रिपल एच
जॉन मोक्सली और ट्रिपल एच

2- AEW स्टार्स ने WWE के थर्ड पार्टी बैन का मजाक उड़ाया

Ad
Ad

साल 2020 के अंत में WWE ने थर्ड पार्टी ऐप्स का इस्तेमाल करने पर बैन लगा दिया था और थर्ड पार्टी ऐप ट्वीच का इस्तेमाल करने की वजह से ही जैलिना वेगा को रिलीज किया गया था। कई WWE स्टार्स ने इस बारे में बात की और AEW को एक बार फिर WWE का मजाक उड़ाने का मौका मिल गया।

इसके बाद WWE का मजाक उड़ाने के लिए ब्रॉडी ली एक सैगमेंट के दौरान डार्क ऑर्डर द्वारा ट्वीच पर समय बिताने के लिए उनपर भड़कते हुए दिखाई दिए थे। इसके अलावा किप सेबियन ने एक बैकस्टेज इंटरव्यू के दौरान पेनलोप फोर्ड के साथ मिलकर अपने ट्वीच एकाउंट का प्रमोशन करके एक बार फिर WWE पर तंज कसा था।

1- क्रिस जैरिको ने अपने पहले AEW प्रोमो में WWE का मजाक उड़ाया था

youtube-cover
Ad

क्रिस जैरिको को साइन करना AEW के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि थी और पूर्व WWE सुपरस्टार जैरिको ने अपने पहले ही प्रोमो में WWE क्रिएटिव टीम का मजाक उड़ाया था। आपको बता दें, पहले AEW प्रोमो में जैरिको ने अपने फैक्शन इनर सर्किल के मेंबर्स से परिचय कराया था और इस ग्रुप में पूर्व WWE स्टार जैक स्वैगर (जेक हेगर) भी शामिल थे।

जेक हेगर का परिचय होते ही AEW क्राउड 'We The People' के चैंट्स लगाने लगे। जैरिको को यह चीज पसंद नहीं आई और उन्होंने WWE का मजाक उड़ाते हुए कहा कि 'We the People' काफी खराब आईडिया था।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications