स्पोर्ट्स वर्ल्ड की दुनिया में ब्रॉक लैसनर ने अपना बड़ा नाम बना लिया है। ब्रॉक लैसनर की पॉपुलैरिटी के कारण ही वो टॉप पोजिशन पर बैठे हैं। इसी वजह से ब्रॉक लैसनर कई बार लंबे समय तक चैंपियन बने रहे हैं, जबकि वो पार्ट टाइम रेसलर है। विंस मैकमैहन बहुत भरोसा ब्रॉक लैसनर के ऊपर करते हैं।यह भी पढ़ें: 6 सुपरस्टार्स जिन्होंने Survivor Series में डेब्यू करते हुए अपने करियर की शुरुआत कीविंस मैकमैहन उनका उपयोग बड़े इवेंट्स के लिए करते हैं। रॉ और स्मैकडाउन में भी उनका इस्तेमाल सही तरीके से हमेशा किया गया है। ब्रॉक लैसनर की वजह से विंस मैकमैहन हमेशा सवालों के घेरे में भी रहे हैं। WWE में कई नियम बने हुए है जिन्हें हर किसी को फॉलो करना पड़ता है। लेकिन ये सभी नियम ब्रॉक लैसनर पर लागू नहीं होते हैं। बॉक्स ऑफिस एट्रेक्शन ब्रॉक लैसनर को माना जाता है। ब्रॉक लैसनर के लिए WWE ने कई बार खुद के नियमों में बदलाव किया है, जिससे लैसनर को आराम हो। आइए जानते हैं वो पांच मौके जब WWE ने ब्रॉक लैसनर को अनुमित दी की वो चाहते हैं कर सकते हैं।ब्रॉक लैसनर का मेन रोस्टर में डेब्यूस्पोर्ट्स इंटरटेनमेंट में आने से पहले ब्रॉक लैसनर अपने प्रतिद्वंदी के ऊपर बुरी तरह भारी पड़े थे। हालांकि वो सही से रेसलिंग नहीं करते थे इसका नुकसान भी उन्हें नहीं हुआ। WWE हमेशा इस तरह के यंग एथलीट को साइन करने में रूचि रखता है। WWE का शुरूआती प्लान ये था कि वो ब्रॉक लैसनर और उनके रूममेट शैल्टन बैंजामिन को दो या तीन साल तक ट्रेनिंग देना चाहता था और इसके बाद मेन रोस्टर में उन्हें बुलाया जाता।इन दोनों रेसलर्स ने काफी मेहनत की। और ट्रेनिंग सेंटर से ब्रॉक लैसनर जल्दी ही ऊब गए थे। लैसनर ने वहां से जाने की सोच ली थी। लैसनर ने इसके बाद WWE ऑफिशियल से कहा था कि वो दो या तीन महीने में मेन रोस्टर में आना चाहते हैं। WWE ने तुरंत ही ब्रॉक लैसनर की बात मान ली थी। ब्रॉक लैसनर ने इसके बाद जल्द ही रॉ में डेब्यू कर लिया था। लैसनर ने जो कहा वो WWE ने मान लिया था।ब्रॉक लैसनर ने अपने मैच का अंत बदल दिया#WWE #SummerSlam | Universal ChampionshipBROCK LESNAR © vs ROMAN REIGNS. pic.twitter.com/NfhfDqqqwj— Catch_Lutte (@Catch_Lutte) August 4, 2018विंस मैकमैहन और क्रिएटिव टीम के बारे में लगभग सभी रेसलिंग फैंस जानते हैं। विंस मैकमैहन जो कहते हैं वो ही होता है। विंस मैकमैहन को हमेशा अंतिम समय में बदलाव के लिए जाना जाता है। विंस मैकमैहन ने बहुता बार अंतिम एक मिनट में मैच के नतीजे को बदला है।WWE समरस्लैम 2018 में ब्रॉक लैसनर ने रोमन रेंस के खिलाफ अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप गंवाई थी। ब्रॉन स्ट्रोमैन के ऊपर भी ब्रॉक लैसनर ने अटैक किया था। स्ट्रोमैन रिंगसाइड में मनी इन बैंक कॉन्ट्रैक्ट लेकर खड़े थे। जॉन मोक्सली ने एक इंटरव्यू में बताया था कि ऑरिजिनल प्लान ये नहीं था। मोक्सली ने कहा था कि यहां शील्ड का रीयूनियन होने वाला था। और ये तब होता जब ब्रॉन स्ट्रोमैन कैश इन रोमन रेंस के ऊपर करते। लेकिन ब्रॉक लैसनर ने अपनी बात रखकर इस आइडिया को बदल दिया था। इस बात को विंस मैकमैहन ने भी मान लिया था।यह भी पढ़ें: Raw रिजल्ट्स: रोमन रेंस को लगा बड़ा झटका, WWE को मिला चौंकाने वाला नया चैंपियन