#3 सिजेरो और शेमस- WWE RAW टैग टीम चैंपियंस (2018)
2017 के अंत में सैथ रॉलिंस-डीन एम्ब्रोज़ और सिजेरो-शेमस की जोड़ी के बीच RAW टैग टीम चैंपियनशिप के लिए फ्यूड शुरू हुई थी। जिसके बाद डीन और सैथ ने उन्हें हराकर टैग टीम चैंपियनशिप जीत ली थी।
यह भी पढ़ें: 5 सुपरस्टारर्स जिन्हें पुश देना ने 2020 में बंद कर दिया
2018 की शुरुआत में ही डीन, सामोआ जो द्वारा किये गए हमले की वजह से रिंग से दूर हो गए थे। हालांकि, रॉयल रंबल में सैथ को अपना टाइटल इन दोनों के खिलाफ डिफेंड करना था। ऐसे में कर्ट एंगल के कहने पर सैथ ने जेसन जॉर्डन के साथ जोड़ी बनाई थी। इस जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा था और रॉयल रंबल में सिजेरो और शेमस एक बार फिर से WWE RAW टैग टीम चैंपियंस बन गए थे।