5 सुपरस्टारर्स जिन्हें पुश देना WWE ने 2020 में बंद कर दिया

ब्लैक और विंस मैकमैहन
ब्लैक और विंस मैकमैहन

डब्लू डब्लू ई (WWE) में 2020 में काफी ज्यादा तकनीकी बदलाव देखने को मिले हैं। एक तरफ जहां ट्रिपल एच का कंपनी में प्रभाव बढ़ता दिखा वहीं दूसरी तरफ बॉस विंस मैकमैहन ने भी शो में कई बदलाव किये। शो की गिरती हुई रेटिंग की वजह से शो में कई नए प्रयोग भी किये गए थे। हालांकि इन बदलावों का कुछ स्टार्स पर कुछ अच्छा प्रभाव नहीं पड़ा हैं।

Ad

WWE ने इस साल कई स्टार्स को शुरुआत में कई अच्छा पुश दिया था लेकिन अंत तक उन्होंने इस पुश को बंद कर दिया। तो आइये जानते है ऐसे 5 बड़े स्टार्स के बारे में जिन्हें WWE ने साल की शुरुआत में तो पुश दिया लेकिन बाद में उनका पुश रोक दिया:

ये भी पढ़ें: WWE के 4 बड़े दिग्गज जिन्हें आप नहीं जानते द ग्रेट खली ने बुरी तरह हराया हुआ है

#) WWE सुपरस्टार हम्बर्टो कारिलो

हम्बर्टो कारिलो
हम्बर्टो कारिलो

पिछले साल RAW में डेब्यू करने के बाद ही हम्बर्टो कारिलो को WWE की तरफ से अच्छा पुश मिला था। इस दौरान वो लगातार शो के टॉप बेबी स्टार्स के साथ नज़र आ रहे थे। वो WWE मैक्सिको टूर पर सबसे बड़े ड्रॉ के रूप में भी सामने आये थे। उनको मिल रहे अच्छे रिएक्शन की वजह से उन्हें एजे स्टाइल्स और एंड्राडे जैसे स्टार्स के साथ भी फ्यूड में शामिल किया गया था।

Ad

ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें इस समय विलन बनने की जरुरत है

इसके अलावा वो एंजेल गर्जा के खिलाफ भी फ्यूड में शामिल हुए थे। लेकिन अचानक से वो अब रेड ब्रांड से पूरी तरह से गायब नजर आ रहें हैं और ऐसा माना जा रहा है कि WWE ने उनका पुश पूरी तरह से रोक दिया हैं। जिस वजह से वो अब वो शो के टॉप बेबी फेस स्टार्स में शामिल नहीं हैं।

यह भी पढ़ें: रोमन रेंस ने खतरनाक रूप दिखाते हुए TLC से पहले अपने दुश्मन को 'अधमरी' हालत में छोड़ा, चार बार किया जानलेवा अटैक

#2 ओटिस

ओटिस
ओटिस

साल की शुरुआत से ही ओटिस को डब्लू डब्लू ई (WWE) ने लगातार पुश किया हैं। वो शुरुआत में मैंडी रोज के साथ स्टोरीलाइन में नजर आये थे। इस स्टोरी लाइन की वजह से उनको फैंस का काफी अच्छा समर्थन मिला था। फैंस से मिल रहे रिएक्शन की वजह से वो मनी इन द बैंक विनर भी बन गए थे।

Ad

ये भी पढ़े: WWE TLC 2020 में होगा 8 सुपरस्टार्स बनाम 2 का हैंडीकैप मैच?

ऐसी उम्मीद की जा रही थी कि वो अगले वर्ल्ड चैंपियन भी बन सकते है लेकिन उन्हें मिज़ के खिलाफ अपना ब्रीफकेस हारना पड़ा। जिसके बाद से वो किसी भी बड़े फ्यूड का हिस्सा नहीं बन पाये है। वो शो में लगातार अपने मैच भी हार रहें हैं, शो में लगातार मिल रही हार की वजह से अब वो लगातार शो से भी साइडलाइन होते जा रहे हैं। इस समय वो ब्लू ब्रांड में चेड गेबल के साथ टैग टीम के रूप में दिखाई दे रहे है ऐसे में अब वो यही उम्मीद का रहे होंगे कि चेड के साथ मिलकर वो एक बार फिर से अपने खोये हुए मोमेंट को हासिल कर सके।

#3 एंड्राडे

एंड्राडे
एंड्राडे

NXT से जब एंड्राडे ने मेन रोस्टर में डेब्यू किया था तो उम्मीद की जा रही थी कि वो काफी धमाल मचाएंगे। शुरुआत में उनके मैच और रिंग परफॉरमेंस को देख कर कंपनी के बॉस विंस भी उन्हें से काफी ज्यादा प्रभावित नजर आ रहे थे। उनके इन रिंग परफॉरमेंस की वजह से डब्लू डब्लू ई (WWE) ने उन्हें पुश भी दिया था। इस दौरान उनके साथ में जेलिना वेगा भी थी।

Ad

मगर इस साल के अंत तक WWE ने उनके पुश को पूरी तरह से रोक दिया है। ऐसे में अब फैंस को डर है कि कहीं एंड्राडे आने वाले समय में जॉबर की भूमिका में न दिखाई देने लगे।

#4 लेसी इवांस

लेसी इवांस 
लेसी इवांस

लेसी इवांस ने मेन रोस्टर में 2019 में डेब्यू किया था। उनके डेब्यू के बाद से ही विंस उनसे काफी ज्यादा खुश दिखाई दिए थे। वो अपने पहले फ्यूड में ही बैकी लिंच के खिलाफ नजर आई थी। इसके बाद वो सुपरशो डाउन में ही दिखाई थी।

Ad

हालांकि इसके बाद वो किसी भी तरह से फ्यूड का हिस्सा नहीं बन पाई हैं। विंस भी अब उन्हें कोई बड़ा पुश नहीं दे रहें हैं। ऐसे में अब लेसी इवांस एक बार फिर से आने वाले साल में खुद को साबित करना चाहेगी।

#5 एलिस्टर ब्लैक

एलिस्टर ब्लैक
एलिस्टर ब्लैक

एलिस्टर ब्लैक के डेब्यू के बाद से ही उनके तुलना उनके करैक्टर की वजह से अंडरटेकर से की जा रही थी। उनकी गिमिक की वजह से कंपनी ने उन्हें पुश भी दिया था। वो काफी समय तक पिन भी नहीं हुए थे। इसके अलावा रेसलमेनिया में भी उन्होंने जीत हासिल की थी।

Ad

ये भी पढ़ें: रोमन रेंस ने खतरनाक रूप दिखाते हुए TLC से पहले अपने दुश्मन को 'अधमरी' हालत में छोड़ा, चार बार किया जानलेवा अटैक

लेकिन साल के अंत तक वो अब कंपनी के टॉप स्टार्स में शामिल नहीं हैं। हाल में ही उन्होंने NXT में वापस जाने की बात भी मैनजमेंट के सामने रखी थी, जिसे नहीं माना गया है। ऐसे में अब इस बात की उम्मीद बेहद कम है कि कंपनी उन्हें आने वाले समय में कोई पुश दे।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications