5 दिल तोड़ देने वाले मौके जब WWE में फैंस रोने पर मजबूर हो गए

WWE
रिंग में हुए कुछ खास पल (Photo: WWE.com)

Times WWE Fans Forced To Cry: WWE द्वारा हमेशा कुछ खास पल दिए जाते हैं। हर साल कोई ना कोई खास मोमेंट रिंग में जरूर होता है। कई बार फैंस खुश होते हैं लेकिन कई बार भावुक भी हो जाते हैं। हाल ही में माइकल कोल ने कहा था कि कंपनी अब कहानी पर फोकस कर रही है, जिस कारण व्यूअरशिप में भी इजाफा हो रहा है। WWE फैंस अब हर हफ्ते देखे जाने वाले कैरेक्टर्स में दिलचस्पी लेने लग गए हैं। इस वजह से ही कभी-कभी इमोशनल प्रतिक्रियाएं बाहर आ जाती हैं। इस आर्टिकल में हम उन पांच दिल तोड़ देने वाले मौकों के बारे में बात करेंगे जब WWE में फैंस रोने पर मजबूर हो गए।

Ad

#5 WWE में बिग ई को मिला धोखा

youtube-cover
Ad

2022 में बिग ई को गर्दन में खतरनाक चोट के कारण एक्शन से बाहर होना पड़ा था। उन्हें डॉक्टर्स ने अभी तक रिंग में परफॉर्म करने की अनुमति नहीं दी है। पिछले साल 2 दिसंबर को हुए Raw के एपिसोड में बिग ई, ज़ेवियर वुड्स और कोफी किंग्सटन के बीच बातचीत हुई। बिग ई ने न्यू डे का मैनेजर बनने की बात की। हालांकि, वुड्स और कोफी ने उन्हें ग्रुप से निकालने की बात कह दी। बिग ई को धोखा मिलते हुए देखकर फैंस रोने पर मजबूर हो गए थे।

#4 WWE में सैथ रॉलिंस का हील टर्न

youtube-cover
Ad

2012 में द शील्ड ग्रुप ने मेन रोस्टर में डेब्यू किया था, जिसमें रोमन रेंस, डीन एंब्रोज और सैथ रॉलिंस शामिल थे। तीनों स्टार्स ने अपने काम से बहुत कम समय में सभी का दिल जीत लिया था। 2014 में हुए Raw के एक एपिसोड में सैथ रॉलिंस ने रोमन और एंब्रोज के खिलाफ हील टर्न लिया था। ये एक ऐसा पल था जिसे देखकर फैंस की आंखों में आंसू आ गए थे।

#3 WWE दिग्गज जॉन सीना ने किया था बड़ा ऐलान

Ad

Money in the Bank 2024 में जॉन सीना ने अचानक एंट्री कर सभी को हैरान कर दिया था। उन्होंने उसके बाद जो बयान दिया उसे सुनकर फैंस की आंखें भर आई थीं। सीना ने कहा कि साल 2025 WWE में उनका अंतिम रहेगा और इसके बाद वो एक्शन में नज़र नहीं आएंगे। मौजूदा समय में सीना का रिटायरमेंट टूर चल रहा है । हाल ही में उन्होंने हील टर्न भी लिया है।

#2 WWE रिंग में रोमन रेंस ने छोड़ी थी चैंपियनशिप

youtube-cover
Ad

WWE में रोमन रेंस अब अपना बड़ा नाम बना चुके हैं। पिछले पांच साल उनके लिए WWE में बेहतरीन रहे हैं। 22 अक्टूबर, 2018 को Raw के एपिसोड में रोमन रेंस ने अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप छोड़ दी थी। उन्होंने अपनी खतरनाक ल्यूकीमिया बीमारी का खुलासा किया था। इसके बाद स्टेज पर सैथ रॉलिंस और डीन एंब्रोज ने भी उन्हें गले लगाया। ये पल देखकर फैंस का दिल टूट गया था।

#1 WWE SmackDown में ब्रे वायट ने दिया प्रोमो

youtube-cover

14 अक्टूबर, 2022 को हुआ SmackDown का एपिसोड बहुत ही धमाकेदार रहा था। ब्रे वायट ने वहां पर फैंस को संबोधित करते हुए दिल की बात कही थी। प्रोमो के दौरान दिग्गज की आंखों में आंसू थे। उन्होंने WWE यूनिवर्स को शुक्रिया भी किया था। वायट की बातें इतनी मनमोहक थी कि सुनकर फैंस भी रोने पर मजबूर हो गए थे। आपको बता दें 2023 में वायट का 36 साल की उम्र में निधन हो गया था।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications