मेंस Royal Rumble मैच में हैरान कर देने वाली 5 एंट्रीज़

रॉयल रम्बल साल का सबसे दिलचस्प और रोमांचक पीपीवी में से एक होता है क्योंकि यहां पता नहीं होता कौन सा रैसलर रिंग में उतर जाए। साल 2016 में एजे स्टाइल्स ने रॉयल रम्बल के ज़रिए ही शानदार डेब्यू किया था। लेकिन उसके अलावा हमें कोई खास डेब्यू या वापसी देखने नहीं मिली।

Ad

लेकिन फिर 2018 के WWE रॉयल रम्बल में इसमें बदलाव देखने मिला। केवल पुरुषों के रम्बल मैचेस में ही नहीं बल्कि महिलाओं के रम्बल मैच में भी कई हैरान करने वाले स्टार्स को देखने मिला। यहां पर हम पुरुषों के रॉयल रम्बल में एंट्री कर के हैरान करने वाले टॉप 5 स्टार्स का जिक्र करेंगे।

#5 डॉल्फ ज़िगलर

डॉल्फ ज़िगलर की एंट्री थोड़ी हैरान करने वाली थी। स्मैकडाउन के पीपीवी, नाइट ऑफ चैंपियंस में डॉल्फ ज़िगलर ने बॉबी रुड और बैरन कॉर्बिन को हराकर WWE यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप अपने नाम किया था। लेकिन फिर उसके तुरंत बाद हुए स्मैकडाउन लाइव पर वह रिंग के बीच अपना ख़िताब छोड़कर चले गए।

फिर स्मैकडाउन के जनरल मैनेजर, डैनियल ब्रायन ने बताया कि ज़िगलर अपना ख़िताब छोड़ गए हैं और अब उनका कोई अता-पता नहीं है। ज़िगलर की कहानी किस दिशा में बढ़ रही है इसका कोई अंदाजा नहीं है लेकिन रॉयल रम्बल में #30 पर ज़िगलर को देख सभी दर्शकों को खुशी हुई। स्मैकडाउन पर उनकी कहानी किस दिशा में बढ़ती है ये देखने वाली बात है।

इसे भी पढ़ें: 5 रिकॉर्ड जो मैंस Royal Rumble 2018 मैच में बने

#4 एडम कोल

रॉयल रम्बल 2018 में NXT के दो स्टार्स ने अपनी दस्तक दी जिसमे से एक थे द अनडिस्प्यूटेड एरा के एडम कोल। NXT टेकओवर: फिलाडेल्फिया में एलिस्टर ब्लैक के खिलाफ खतरनाक मैच के बाद कमर पर पट्टी बांधकर रिंग में लड़ने उतरें।

रे मिस्टीरियो के हाथों एलिमिनेट होने के पहले तक कोल रिंग में कोल करीब दस मिनट तक टिके रहे। हालांकि ये उनका मुख्य रोस्टर डेब्यू नहीं था लेकिन दर्शक जल्द ही उनके मुख्य रोस्टर डेब्यू की उम्मीद कर सकते हैं।

#3 एंड्राडे "सीन" अलामास

NXT टेकओवर: फिलाडेल्फिया पर मैच ऑफ द ईयर, योग्य मैच लड़ने के 24 घंटे बाद NXT चैंपियन एंड्राडे "सीन" अलामास ने 7वें स्थान पर एंट्री की और रैंडी ऑर्टन के हाथों एलिमिनेट होने के पहले तक 30 मिनट तक टिके रहे।

उनकी एंट्री पर उन्हें दर्शकों ने उनका जोरदार समर्थन किया और फिर उन्होंने मैच में जबरदस्त प्रदर्शन कर दिखाया। स्मैकडाउन या फिर रॉ डिवीज़न में उनके कामयाब होने के चांसेस ज्यादा है।

#2 द हरिकेन

साल 2015 के बाद पहली बार दर्शकों को WWE क्रूज़रवेट, हार्डकोर, यूरोपियन और दो बार के टैग टीम चैंपियन द हरिकेन ने रॉयल रम्बल में दस्तक दी। उनकी एंट्री से सभी दर्शक खुश हो गए। हालांकि वो केवल 23 सेकंड तक टिके रह सके लेकिन उनकी मौजूदगी ने दर्शकों को खुश कर दिया। 2010 के बाद वो पहली बार WWE टीवी पर दिखे थे।

अब वो केवल एक मैच के लिए आए थे या फिर लम्बे समय ये बाद में पता चलेगा। अफवाहें है कि 205 लाइव के जनरल मैनेजर के रूप में शेन 'हरिकेन' हेल्म्स का नाम सबसे ऊपर है। हेल्म्स कंपनी में करीब 13 महीनों तक क्रूज़रवेट चैंपियन थे और उनके नाम ये रिकॉर्ड है। इस काम के लिए वही सबसे सही विकल्प है।

#1 रे मिस्टीरियो

पुरुषों के रॉयल रम्बल मैच में रे मिस्टीरियो की एंट्री पर दर्शक सबसे ज्यादा हैरान हुए। रैसलमेनिया 30 के बाद हुए रॉ के बाद पहली बार पूर्व रॉयल रम्बल चैंपियन, रे मिस्टीरियो शो पर दिखाई दिए। उनकी एंट्री पर फिलाडेल्फिया के दर्शकों ने उनका जोरदार समर्थन किया। रे ने #27 पर एंट्री की और फिन बैलर के हाथों एलिमिनेट होने के पहले तक कुल 15 मिनट तक रिंग में टिके रहे। अफवाहें चल रही है कि रे मिस्टीरियो लम्बे समय तक शो का हिस्सा बन सकते हैं। पिछले कुछ महीनों से रे को साइन करने की खबरें आ रही हैं लेकिन अबतक कुछ पक्का नहीं हो पाया है। रे मिस्टीरियो को दर्शकों से जिस तरह का समर्थन मिला उसे देखते हुए लम्बे समय तक उनके WWE से जुड़ने की संभावना जताई जा रही हैं। लेखक: डेविड, अनुवादक: सुर्यकांत त्रिपाठी

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications