WWE मनी इन द बैंक (Money in the Bank 2021) पीपीवी को सालों तक याद रखा जाएगा। इस इवेंट में बिग ई (Big E) का जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला था। उन्हें यह इवेंट हमेशा ही याद रहने वाला है। पीपीवी में मेंस Money in the Bank लैडर मैच का आयोजन हुआ था। बिग ई इस मुकाबले का हिस्सा थे और उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीता।This just made me make so much noise, I’m pretty sure my next door neighbours banged on the wall telling me to shut up 😂!The best and absolutely right call. Big E for champ 2021! 🎉 🎉 pic.twitter.com/NqK9RT6uUN— Simon Miller (@SimonMiller316) July 19, 2021मैच के अंत में उन्होंने सैथ रॉलिंस पर बिग एंडिंग लगाकर उन्हें धराशाई किया। साथ ही लैडर पर चढ़कर ब्रीफकेस जीता। उनकी जीत से फैंस काफी खुश दिखाई दिए क्योंकि लंबे इंतजार के बाद उन्हें वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने का मौका मिलेगा। वो WWE या यूनिवर्सल चैंपियन में से किसी एक पर अपने Money in the Bank ब्रीफकेस को कैश-इन करते हुए टाइटल मैच पा सकते हैं।सभी के मन में सवाल होगा कि बिग ई किन तरीकों से अपने कॉन्ट्रैक्ट को सफलतापूर्वक कैश-इन कर सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 तरीकों के बारे में बात करेंगे जिनसे बिग ई अपने Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट को कैश-इन कर सकते हैं।5- SummerSlam में गोल्डबर्ग के WWE चैंपियन बनने के बाद कॉन्ट्रैक्ट कैश-इनIn an appearance on #WWETheBump, Goldberg professed his interest in facing a certain WWE Superstar."I think [Big E] could bring some stuff out of me that I would wanna do just to make Big E proud of me." pic.twitter.com/2k0y7k4HqP— This is Sports Entertainement (@SEWrestlingNews) April 22, 2021गोल्डबर्ग और बॉबी लैश्ले के बीच WWE चैंपियनशिप के लिए मैच देखने को मिल सकता है। हाल ही में Raw के एपिसोड में गोल्डबर्ग ने वापसी करते हुए बॉबी लैश्ले को चुनौती दी थी। गोल्डबर्ग ने अपने अंतिम दो मुकाबले हारे हैं। ऐसे में शायद ही वो अब यह मैच हारेंगे। इस मैच में गोल्डबर्ग जीत दर्ज करते हुए नए WWE चैंपियन बन सकते हैं।फैंस जरूर गोल्डबर्ग की जीत से खुश नहीं होंगे। हालांकि, बिग ई आकर सभी को खुश कर सकते हैं। गोल्डबर्ग को पहले ही फैंस द्वारा नापसंद किया जाता है। इसके अलावा बिग ई को काफी पसंद किया जाता है। ऐसे में फैंस द्वारा उन्हें जबरदस्त रिएक्शन मिल सकता है। वो अपने कॉन्ट्रैक्ट को कैश-इन करते हुए WWE चैंपियनशिप जीत सकते हैं। यह एक जबरदस्त विकल्प रहेगा।कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!