#1- थैंक यू स्पीच
Ad
पिछले एक साल में पेज की ज़िंदगी मे काफी कुछ बदला है। वो कई गलत बातों का शिकार हुई हैं। लेकिन दर्शकों को इससे फर्क नहीं पड़ता। वो जानते हैं WWE उनका घर है और चाहते हैं कि जल्द ही वो वापस लौट आएं। अगर WWE उनके औपचारिक डेब्यू के एक हफ्ते पहले उन्हें शो पर लेकर आएं जहां वो एक इमोशनल स्पीच दें तो ये आईडिया WWE और पेज दोनों के लिए कारगर हो सकता है। इस मौके का फायदा उठाकर वो अपने चाहनेवालों का शुक्रिया कर सकती है। पेज की फैमिली पर एक फ़िल्म भी बनाई जा रही है और इस स्पीच का फायदा उनकी मूवी पर हो सकता है। दर्शक उन्हें पसंद करते हैं और इस स्पीच के बाद वो सभी उनसे जुड़ जाएंगे। पेज के स्पीच में कोई हील दखल देकर उनके साथ फ्यूड कि शुरुआत कर सकती है। लेखक: एरोन वर्बल, अनुवादक: सूर्यकांत त्रिपाठी
Edited by Staff Editor