सैथ रॉलिंस के नए अवतार का सही इस्तेमाल करने के 5 तरीके

इस हफ्ते के मंडे नाइट रॉ पर सैथ रॉलिंस ने जैसा प्रदर्शन किया उसे आने वाले समय तक याद रखा जाएगा। ROH के इस पूर्व स्टार को कंपनी के भविष्य के रूप में देखा जा रहा था। उन्होंने स्टिंग और जॉन सीना जैसे दिग्गज स्टार को भी हराया था। लेकिन फिर चोट की वजह से उनका मोमेंटम टूटा और उनकी गाड़ी पटरी से नीचे उतर गई।

Ad

2016 में वापसी के बाद से सैथ रॉलिंस पहले जैसा जादू छोड़ने में असफल रहे हैं। हालांकि उनके कई बेहतरीन मैचेस देखने मिले हैं लेकिन ज्यादातर समय वो खराब स्टोरीलाइन का शिकार बने रहे। फिर इस हफ्ते लगातार रेंस और सीना को हराकर, रॉलिंस ने वापस मोमेंटम हासिल कर लिया है। ये रहे 5 तरीके जिससे WWE सैथ रॉलिंस के इस नए अवतार से फायदा उठा सकती है।

#5 भाई से बदला

साल 2014 में सैथ रॉलिंस ने अपने शील्ड के भाई रोमन रेंस और डीन एम्ब्रोज़ पर टर्न होते हुए सभी को चौंका दिया था। उसके बाद उनका हील दौर शानदार रहा जहां उन्होंने मनी इन द बैंक जीतकर रैसलमेनिया 31 पर कैश इन करते हुए ख़िताब अपने नाम किया।

इसके पहले भी रॉलिंस और रेंस की भिड़ंत हो चुकी हैं जहां रॉलिंस हील हुआ करते थे तो वहीं रेंस बेबीफेस। रैसलमेनिया 34 के बाद वापस सैथ रॉलिंस को पुराने अंदाज में देखना और रेंस के खिलाफ खड़े होकर यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए लड़ना बेहद खास होगा।

इसे भी पढ़ें: WWE में इतिहास रचने के बावजूद भी सैथ रॉलिंस ने दिया चौंकाने वाला बयान

#4 डीन एम्ब्रोज़: लुनाटिक फ्रिंज

2014 में सैथ रॉलिंस ने न केवल रोमन रेंस पर हमला किया बल्कि उन्होंने डीन एम्ब्रोज़ पर भी हमला करते हुए उन्हें धोखा दिया। हाउंड्स ऑफ जस्टिस के टूटने के बाद दोनों के बीच कई मौकों पर शानदार फिउड देखने को मिली और फिर समरस्लैम 2017 में वे इक्कठा हुए और फिर शील्ड रीयूनियन देखने मिला।

डीन एम्ब्रोज़ बेबीफेस के रूप में बेहद कामयाब रहे हैं लेकिन वो काफी लम्बे समय से इस किरदार में हैं। उनका हील टर्न और चोट से वापसी के बाद सैथ रॉलिंस के खिलाफ उनका फिउड देखने लायक होगा। इससे वो अपने किरदार में जान डाल सकते हैं। एम्ब्रोज़ के पास हील बनने की सभी खूबियां हैं और रॉलिंस के खिलाफ हील टर्न करने से अच्छी स्टोरीलाइन भी बनाई जा सकती है।

#3 द आर्किटेक्ट बनाम द फ्रेंचाइजी

करीब एक दशक से जॉन सीना WWE के आधारस्तंभ रहे हैं और ऐसा लगता है कि अब उनका समय खत्म होने वाला है। एक समय पर उनकी मूव्स बेहद खतरनाक समझा जाता थी और आज उन्हीं मूव्स की मदद से वो अपने विरोधियों को तो हरा नहीं पा रहे।

वहीं दूसरी ओर सैथ रॉलिंस कंपनी का फेस बनना चाहते हैं और इसके लिए वो कुछ भी कर सकते हैं। सीना बनाम रॉलिंस का मुकाबला नया नहीं होगा लेकिन इसमें कंपनी की बागडोर संभालने की शर्त जोड़कर इसे रोमांचक बनाया जा सकता है। सीना का सामना कई बेबीफेस से हो चुका है जहां उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

#2 स्मैकडाउन लाइव शो का हिस्सा बनकर

इस समय मंडे नाइट रॉ पर सात फुल-टाइम रैसलर्स हैं जो अपने आप को मुख्य इवेंट का दावेदार कह सकते हैं। फिर उसमें चोटिल समोआ जो और डीन एम्ब्रोज़ और यूनिवर्सल चैंपियन ब्रॉक लैसनर को जोड़ दिया जाए तो कुल 10 सुपरस्टार्स होते हैं। ये सभी तीन घंटे के शो का हिस्सा बनते हैं।

रॉलिंस काफी समय से रॉ का हिस्सा हैं जहां उन्हें हमेशा समर्थन मिला है। स्मैकडाउन लाइव में स्विच कर उन्हें काफी फायदा होगा। वहां उन्हें रैसलमेनिया सीजन के लिए बॉबी रुड, सैमी जेन और रैंडी ऑर्टन जैसे स्टार्स से लड़ने का मौका मिलेगा। वहीं वे द फिनॉमिनल, एजे स्टाइल्स को भी चुनौती दे सकते हैं।

#1 रैसलमेनिया 31 को वापस दोहराकर

सैथ रॉलिंस के लिए रैसलमेनिया 31 का शानदार अंत हुआ था। एक तरह से कहें तो वहां उन्होंने WWE चैंपियनशिप चुरा ली थी। साल 2015 में उनका जैसा दौर था वैसा दौर वो दोबारा बनाने में असफल रहे हैं।

ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस, रैसलमेनिया 34 के मंच पर यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए लड़ेंगे और अगर इस मैच में सैथ रॉलिंस को जोड़ दिया जाए तो दर्शकों को बेहद खुशी होगी। इससे रैसलमेनिया 31 की यादें ताजा हो सकती है।

लेखक: आर्यन मेहता, अनुवादक: सुर्यकांत त्रिपाठी

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications