डब्लू डब्लू ई (WWE) को पूरी दुनिया में फैंस पसंद करते हैं। इसी वजह से कंपनी हमेशा से ही दुनिया भर के स्टार्स को जोड़ने की कोशिश करती हैं। हाल के समय में WWE लगातार मेक्सिको के फैंस के लिए भी कई नए स्टार्स की खोज कर रही हैं, लेकिन अभी तक वो इसमें सफल नहीं हुए हैं। WWE के लिए अभी तक रे मिस्टीरियो ही मेक्सिको के फैंस के लिए सबसे बड़े स्टार रहे हैं। इसी वजह से WWE अभी भी उन्ही को कंपनी में चाहती हैं। हालांकि अब WWE के पास हम्बर्टो कारिलो को कंपनी का अगला रे मिस्टीरियो बनाने का मौका होगा। तो आइए जानते हैं वो 5 रास्ते जिसकी मदद से कंपनी उन्हें रे मिस्टीरियो बना सकती है।
#5 उन्हें लगातार पुश दे कर
पिछले कुछ समय में WWE लगातार अपने नये स्टार्स को इसी वजह से पुश नहीं दे रहा है क्योंकि वो फैंस से जुड़़ नहीं पा रहे हैं। लेकिन किसी भी सुपरस्टार के लिए बहुत मुश्किल हैं कि किसी नये ब्रांड में आने के बाद से फैंस उसे पसंद करने लगे। ऐसे में अगर WWE हम्बर्टो कारिलो को बड़े स्टार के रूप में देखता है तो उन्हें हम्बर्टो कारिलो को लगतार पुश देना होगा। इसमें कोई भी शक नहीं है कि हम्बर्टो कारिलो इन रिंग में काफी ज्यादा अच्छे हैं और वो किसी भी स्टार के साथ एक अच्छा मैच दे सकते हैं लेकिन कंपनी को उन्हें थोड़ा समय देना होगा ताकि वो फैंस के साथ जुड़़ सके।
ये भी पढ़ें: WWE न्यूज: बतिस्ता और nWo को किया जाएगा हॉल ऑफ फेम 2020 में शामिल
इसके अलावा WWE को उन्हें किसी अच्छे फ्यूड में बुक करना होगा ताकि वो अपने किरदार का विस्तार कर सके। इससे भी फैंस उन्हें ज्यादा से जुड़ पाएंगे।