WWE में इतने सालों के दौरान कई रेसलिंग कपल्स देखने को मिले हैं जो कंपनी में काम करते हुए एक साथ आए थे। द अंडरटेकर & मिशेल मैक्कूल, एजे ली & सीएम पंक, ब्रॉक लैसनर & सेबल और यहां तक सैथ रॉलिंस & बैकी लिंच की जोड़ी भी WWE में ही बनी है। आपको बता दें, WWE में बने कपल्स में से कुछ कपल्स ने ही शादी की जबकि कुछ कपल्स आगे चलकर अलग हो गए।ये भी पढ़ें:- WWE SmackDown, 19 जून 2020: शो की अच्छी और बुरी बातें WWE में रिलेशनशिप की अचानक ही शुरुआत हो जाती है और जब कपल्स अलग-अलग ब्रांड्स में चले जाते हैं तो इनके बीच समस्या शुरू हो जाती है। WWE ने अतीत में कई कपल्स को अलग किया है और इस कारण इनमें से कुछ कपल्स के बीच समस्या इतनी बढ़ गई कि इन्होंने अलग होने का फैसला किया। हालांकि, इन जोड़ियों के टूटने की WWE ही अकेले जिम्मेदार नहीं है।इस आर्टिकल में हम 5 ऐसे WWE कपल्स के बारे में बात करने वाले हैं जिन्हें WWE क्रिएटिव टीम ने अलग कर दिया।5.WWE सुपरस्टार बडी मर्फी & एलेक्सा ब्लिसआपको बता दें, बडी मर्फी और एलेक्सा ब्लिस के बीच रिलेशनशिप की शुरुआत NXT में ही हो गई थी लेकिन WWE ने साल 2016 में एलेक्सा ब्लिस को स्मैकडाउन में भेजकर इन दोनों को अलग कर दिया था। वहीं मर्फी एक साल तक नजर नहीं आए और इसके बाद मर्फी को 205 लाइव का हिस्सा बनाया गया। जब इस जोड़ी को टोटल डिवाज का हिस्सा बनाया गया था तो उस वक़्त यह बात साफ हो गई थी कि इन दोनों के रिश्ते में दरार आ चुकी है।इसके बाद साल 2019 की शुरुआत में यह खुलासा हुआ कि एलेक्सा ब्लिस और बडी मर्फी की जोड़ी अलग हो गई।