5 WWE के अभी के सुपरस्टार्स जिन्होंने विंस मैकमैहन पर अटैक किया है

Ankit
WWE
WWE

रेसलिंग कंपनी को कैसे चलाया जाता है ये कोई विंस मैकमैहन से सीखे। WWE को आज विंस मैकमैहन ने रेसलिंग वर्ल्ड में इतना कामयाब बनाया है कि दूसरी कंपनी उसके सामने उन्नीस साबित होती है। विंस मैकमैहने ने WWE में कई स्टोरीलाइन में साथ दिया है, यहां तक की मार भी खाई है। आज हम आपको अभी के उन 5 सुपरस्टार्स के बार में बता रहे हैं जिन्होंने विंस मैकमैहन पर अटैक किया है।

Ad

WWE रेसलर केविन ओवेंस ने किया था अटैक

WWE
WWE

बात साल 2017 की है जब केविन ओवेंस और शेन मैकमैहन का फ्यूड चरम पर था। विंस मैकमैहन इस सैगमेंट में केविन ओवेंस को समझाने आए थे। तभी दोनों के बीच प्रोमो सैगमेंट देखने को मिला। लेकिन अचानक से ओंवेंस ने WWE स्मैकडाउन के एपिसोड में विंस मैकमैहन के सिर पर टक्कर मार दी थी।

Ad

विंस मैकमैहन से सिर से खून भी निकाला जबकि ओवेंस ने विंस पर स्प्लैश भी मार दिया था। बता दें कि विंस मैकमैहन ने ही केविन ओवेंस को कहा था वो उनपर अटैक करें, जिससे कहानी को पुश मिलेगा।

youtube-cover
Ad

WWE के घातक रेसलर ब्रॉक लैसनर ने विंस को F5 मारा था

WWE
WWE

ब्रॉक लैसनर का गुस्सा कैसा है ये WWE के फैंस जानते हैं। इस गुस्से का शिकार साल 2013 जनवरी में विंस मैकमैहन भी हो चुके हैं। इस दौरान पॉल हेमन की वीडियो विंस ने दिखाई जिसमें वो शील्ड के साथ कुछ बातें कर रहे थे।

Ad

इसके बाद विंस ने पॉल हेमन को फायर कर दिया लेकिन तभी ब्रॉक लैसनर की एंट्री होती है। विंस ने लैसनर को दूर रहने की सलाह दी लेकिन सभी चीज़ों की परे रख ब्रॉक ने WWE के बॉस विंस को F5 दे दिया।

youtube-cover
Ad

WWE के पूर्व चैंपियन रैंडी ऑर्टन ने किया अटैक

WWE
WWE

आज से 11 साल पहले रैंडी ऑर्टन WWE के हील सुपरस्टार में से एक थे। इन्होंने साल 2009 की रॉयल रंबल जीती थी। जिसके कुछ वक्त बाद विंस मैकमैहन और स्टैफनी रिंग में थे जहां रैंडी भी मौजूद थे। रैंडी ने स्टैफनी द्वारा की गई बेइज्जती के लिए उनसे माफी मांगने के लिए कहा।

Ad

हालांकि स्टैफनी ने मना कर दिया और विंस ने स्टैफनी को जाने से कहा। जिसके बाद कई चीज़ें रैंडी ने बोली। फिर क्या था विंस ने ऑर्टन को माफी मांगने और कंपनी से निकालने की धमकी दी। जिसके बाद ऑर्टन को गुस्सा आया और उन्होंने विंस को RKO के साथ पंट किक मार दी।

स्टैफनी के साथ कई ऑफिशियल्स रिंग में विंस को देखने के लिए, जिसमें वो गंभीर हालत में दिखे। रैंडी ऑर्टन भी काफी परेशान दिख रहे थे।

youtube-cover
Ad

एजे स्टाइल्स ने मारा WWE में विंस मैकमैहन को मुक्का

WWE
WWE

साल 2016 की WWE रॉयल रंबल में एजे स्टाइल्स ने डेब्यू किया। जब उन्हें स्मैकडाउन में ड्राफ्ट किया तभी से वो ब्लू ब्रांड को अपना घर बता रहे हैं। साल 2018 के क्रिसमस एपिसोड था। जहां एजे स्टाइल्स और विंस मैकमैहन बैकस्टेज बात कर रहे थे।

Ad

स्टाइल्स बार बार विंस को बोल रहे थे कि वो द न्यू डेनियल ब्रायन से लड़ना चाहते हैं लेकिन विंस उन्हें इनकार कर दिया था। इस दौरान विंस मैकमैहन, एजे स्टाइल्स को ललकार रहे थे और थप्पड़ मार दिया था। फिर क्या था स्टाइल्स ने अपने अंदाज में बॉस को मुक्का मार दिया।

youtube-cover
Ad

रोमन रेंस ने किया था WWE में विंस मैकमैहन पर अटैक

WWE
WWE

WWE में रोमन रेंस और विंस मैकमैहन की दुश्मनी को भला कौन भूल सकता है। साल 2015 से रोमन रेंस को पुछ देना शुरु किया गया। साल 2016 के रॉ के एपिसोड में रोमन रेंस और शेमस का चैंपियनशिप मैच था जिसमें विंस मैकमैहन गेस्ट रेफरी थे।

Ad

विंस बार बार पिन के वक्त चीटिंग कर रहे थे जिसके बाद रोमन रेंस को गुस्सा आया और उन्हें विंस मैकमैहन को सुपरमैन पंच मार दिया। भले ही मैच रोमन रेंस ने जीता लिया लेकिन बाद में साल 2016 की रॉयल रंबल के लिए विंस मैकमैहन ने रोमन रेंस के लिए वन Vs ऑल रंबल मैच बुक किया।

youtube-cover
Ad

ये पहला मौका नहीं था जब विंस मैकमैहन पर रोमन रेंस ने अटैक किया हो। साल 2019 WWE सुपरस्टार शेक अप के दौरान भी दोनों का सैगमेंट देखने को मिला था। साल 2019 की स्मैकडाउन में विंस मैकमैहन ने पहले इलायस को एक बड़े शेकअप के तौर पर फैंस के मिलवाया। रोमन रेंस ने उनके बाद दस्तक दी और रिंग में विंस मैकमैहन को पंच मार दिया था।

youtube-cover

Quick Links

Edited by Ankit
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications