5 चीजें जो WWE में सैथ राॅलिंस और सिजेरो के फ्यूड के दौरान देखने को मिल सकती है 

सैथ रॉलिंंस, सिजेरो और रोमन रेंस
सैथ रॉलिंंस, सिजेरो और रोमन रेंस

4- सिजेरो और सैथ रॉलिंंस टैग टीम बन सकते हैं

WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंंस ने पिछले हफ्ते SmackDown में सिजेरो पर हमला करके अपने वापसी का ऐलान किया था और वह SmackDown में बदलाव लाना चाहते हैं। हालांकि, सिजेरो ने इस वक्त रॉलिंस की टीम ज्वाइन करने से इनकार कर दिया था लेकिन Elimination Chamber मैच में हार के बाद वह ऐसा करने का सोच सकते हैं।

रॉलिंस ने कुछ समय पहले मर्फी को भी इसी तरह अपनी टीम में शामिल किया था और हार के बाद रॉलिंस, सिजेरो को आने वाले समय में अपना टीम ज्वाइन करने के लिए मना सकते हैं। इसके बाद ये दोनों सुपरस्टार्स साथ मिलकर ब्लू ब्रांड में कम्पीट कर सकते हैं।

3- सिजेरो WWE में सैथ राॅलिंस का सामना करने के लिए डेनियल ब्रायन की मदद ले सकते हैं

WWE SmackDown में सैथ राॅलिंस ने वापसी के बाद सिजेरो पर हमला कर दिया था और इसके बाद उन्हें बचाने के लिए डेनियल ब्रायन वहां पर आए थे। इसके बाद सिजेरो, डेनियल ब्रायन के साथ मिलकर टैग टीम मैच जीतकर Elimination Chamber मैच जीतने में कामयाब रहे थे।

संभावना है कि आने वाले समय में सिजेरो, सैथ राॅलिंस के इस नए रूप का सामना करने के लिए डेनियल ब्रायन की मदद ले सकते हैं। यह देखना रोचक होगा कि सैथ अकेले ही इन दोनों सुपरस्टार्स का किस प्रकार सामना करते हैं और इस फ्यूड के दौरान वह भी किसी की मदद ले सकते हैं।

Quick Links