WWE इतिहास में हुए 5 सबसे बेकार रेसलिंग कैरेक्टर्स 

हीथ स्लेटर और ब्रॉक लैसनर
हीथ स्लेटर और ब्रॉक लैसनर

4- पूर्व WWE यूएस चैंपियन MVP

Ad
Ad

MVP इस वक्त WWE चैंपियन बॉबी लैश्ले के मैनेजर बने हुए हैं, हालांकि, साल 2008 में MVP के लिए सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था। WWE में MVP को लगातार 23 मैचों में हार मिली थी और उनकी यह लूजिंग स्ट्रीक 5 महीने तक जारी रही थी। आपको बता दें, एक वक्त MVP का WWE एंट्रेस काफी बेहतरीन हुआ करता था और वह सोने की कई ज्वेलरी पहना करते थे।

हालांकि, अपने लूजिंग स्ट्रीक के दौरान MVP एक साधारण इंसान बनकर रह गए थे और उन्होंने गोल्ड ज्वेलरी भी पहनना बंद कर दिया था। यही नहीं, उनका एंट्रेस भी काफी साधारण हो गया था, हालांकि, बिग शो को हराने के बाद MVP का आत्मविश्वास काफी बढ़ गया था। इसके बाद MVP एक बार फिर फैंस के बीच लोकप्रिय हो गए थे और साथ ही यूएस चैंपियन बनने में भी कामयाब रहे थे।

3- WWE और WCW लैजेंड DDP

Ad

साल 1994 में WWE लैजेंड DDP ने दावा किया था कि कई आर्म रेसलिंग मैच जीतकर उन्होंने 13 मिलियन डॉलर जमा कर लिए हैं। हालांकि, बाद में खुलासा हुआ कि पैसे DDP ने नहीं बल्कि उनकी वाइफ डायमंड डॉल किम्बर्ली पेज ने एक बिंगो गेम में जीते थे।

आपको बता दें, पेज, DDP से काफी तंग आ गई थी और जॉनी बी बैड के हाथों अपनी वाइफ हारने के बाद DDP की लूजिंग स्ट्रीक शुरू हो गई थी। इसके बाद DDP पैसे कमाने के लिए कार धोने और टिकट बेचने लगे थे। आपको बता दें, अंत में एक रहस्यमयी व्यक्ति DDP की मदद करने के लिए आगे आया और उनकी WCW में वापसी कराई जहां वह महानतम रेसलर्स में से एक बने।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications