रोमन रेंस एक सुपरस्टार हैं जिन्होंने डब्लू डब्लू ई (WWE) में जॉन सीना जैसी अपनी एक अलग पहचान बनाई है। ये बात तो तय है कि रोमन रेंस आजकल के सफल सुपरस्टार्स में से एक है। रेंस 4 बार वर्ल्ड चैंपियन बने और साथ ही इंटरकॉन्टिनेंटल, यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन, टैग टीम चैंपियन भी रह चुके हैं।
सबसे बड़ी बात तो यह है कि WWE के मेन रोस्टर पर सात वर्षों में रेसलमेनिया में चार बार मैच जीते और रॉयल रंबल भी जीत चुके हैं। WWE ने रेंस को 'द गाए’ के रूप में बुक किया ,जिसमें सुपरस्टार्स के रिकार्ड में सबसे ऊपर नाम रेंस का था। उन्होंने पहले ही कई मैच लड़े और WWE में अपना स्थान बनाया। तो आइए 5 सबसे बड़े सुपरस्टार्स के बारे में बात करते हैं जो आजतक रोमन रेंस के खिलाफ जीत दर्ज नहीं कर सके
ये भी पढ़ें:- 8 WWE सुपरस्टार्स जो ड्राफ्ट के दौरान अपना ब्रांड बदल सकते है
#5 द अंडरटेकर
लिस्ट में पहला नाम और कोई नहीं लैजेंड द अंडरटेकर का है, जिन्हें द डेडमैन, द फिनॉम के नाम से भी जाना जाता है। अंडरटेकर एक WWE लैजेंड हैं। अंडरटेकर ने अपने रेसलिंग करियर में कई बड़े नामों का सामना किया, जिनमें द रॉक, ‘स्टोन कोल्ड’ स्टीव ऑस्टिन, शॉन माइकल्स और जॉन सीना शामिल हैं और फिनॉम ने इन सभी को हराया है। परंतु अंडरटेकर एक रेसलर को नहीं हरा पाए, वो रोमन रेंस हैं।
रेंस और अंडरटेकर का मैच रेसलमेनिया 33 में हुआ था। वह मैच फैंस को कुछ खास पसंद नहीं आया था क्योंकि अंडरटेकर उस मैच में अपना पूरा योगदान नहीं दे पाए अपनी चोट की वजह से। लास्ट में रोमन ने अंडरटेकर को एक स्पीयर दी और टेकर को हरा दिया।
रोमन और अंडरटेकर के बीच की दुश्मनी तब से शुरू हुई जब रॉयल रंबल में अंडरटेकर को रोमन ने बाहर कर दिया था। उसके बाद अंडरटेकर काफी गुस्सा हो गए थे। रेसलमेनिया में अंडरटेकर की हार के बाद ऐसा लग रहा था कि वह WWE छोड़ देंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं