5 बड़े पीपीवी जिनका फ्लॉप रहने के कारण WWE ने दोबारा कभी आयोजन नहीं करवाया

WWE पीपीवी जो एक ही बार हुए
WWE पीपीवी जो एक ही बार हुए

WWE Evolution

28 अक्टूबर, 2018 को WWE ने केवल विमेंस सुपरस्टार्स के लिए Evolution नाम के पीपीवी का आयोजन कर इतिहास रचा। शो में Raw, SmackDown, NXT और NXT UK के स्टार्स ने भी भाग लिया। शो में एकमात्र टाइटल चेंज NXT विमेंस चैंपियनशिप के रूप में देखा गया, जिसमें शायना बैज़लर को कायरी सेन पर जीत मिली।

इसके अलावा शो में बैकी लिंच, शार्लेट, ट्रिश स्ट्रेटस और साशा बैंक्स जैसी बड़ी सुपरस्टार्स ने भी सुर्खियां बटोरीं। एरीना में करीब 11,000 लोगों ने शो को लाइव देखा, वहीं सोशल मीडिया पर भी फैंस ने इवेंट की तारीफ की थी। इसलिए संभावनाएं हैं कि भविष्य में कंपनी दोबारा इस शो की वापसी करवा सकती है।