5 बड़ी कहानियां जो इस हफ्ते WWE RAW से निकलकर सामने आई 

एलेक्सा ब्लिस और रैंडी ऑर्टन
एलेक्सा ब्लिस और रैंडी ऑर्टन

4- WWE RAW में लेसी इवांस ने शार्लेट फ्लेयर का मजाक उड़ाया

शार्लेट फ्लेयर के पिता पिछले कुछ समय से WWE RAW में लेसी इवांस के साथ आ चुके हैं और अपने पिता की वजह से शार्लेट को हार का भी सामना करना पड़ा था। आपको बता दें, इस हफ्ते RAW में शार्लेट ने लेसी के पार्टनर पेय्टन रॉयस का सामना किया। इस मैच के दौरान ही इवांस ने रिक फ्लेयर के साथ उनके इन-रिंग गियर में एंट्री की और इस वजह से शार्लेट का ध्यान भटका गया।

पेय्टन रॉयस ने इसका फायदा उठाते हुए शार्लेट पर दबदबा बनाने की कोशिश की, हालांकि, शार्लेट जल्द ही वापसी करते हुए सबमिशन के जरिए पेय्टन को हराने में कामयाब रही। यह देखना रोचक होगा कि शार्लेट आने वाले समय में अपने पिता को किस तरह काउंटर कर पाती हैं।

3- WWE RAW में गोल्डबर्ग की जगह दिखे गिलबर्ग

इस हफ्ते RAW में मिज और मॉरिसन के सैगमैंट के दौरान गोल्डबर्ग के आने की खबर है। हालांकि, इस हफ्ते रेड ब्रांड में गोल्डबर्ग की जगह 61 वर्षीय गिलबर्ग की वापसी देखने को मिली। इसके साथ ही, इस सैगमेंट के दौरान डेविड कर्महोल्ट्ज, ड्रू मैकइंटायर के रूप में दिखाई दिए थे।

देखा जाए तो मिज ने इस सैगमेंट का आयोजन गोल्डबर्ग और ड्रू मैकइंटायर का मजाक उड़ाने के लिए किया था। इसके साथ ही मिज ने इस सैगमेंट के दौरान खुलासा किया कि Royal Rumble पीपीवी में गोल्डबर्ग और मैकइंटायर दोनों सुपरस्टार्स की हार होने वाली है और वह अपना कॉन्ट्रैक्ट कैश इन कर नए WWE चैंपियन बनने वाले हैं।