5 चौंकाने वाली चीज़ें जो WWE Raw के एपिसोड में हो सकती हैं

Raw
Raw

4- जैक्सन राइकर को इलायस पर जीत मिल जाए

Ad
Ad

पिछले हफ्ते जैक्सन राइकर और इलायस ने टीम टीम चैंपियनशिप मैच में एजे स्टाइल्स और ओमोस का सामना किया था। मैच के अंत में सभी को बड़ा सरप्राइज मिला। इलायस चलते मैच को छोड़कर चले गए थे। इस वजह जैक्सन अकेले पड़ गए और उनके हाथ से टैग टीम चैंपियन बनने का मौका चला गया।

जैक्सन राइकर और इलायस के बीच अब Raw के एपिसोड में मैच देखने को मिल सकता है। इलायस के पास ज्यादा अनुभव है। इसके बावजूद लग रहा है कि WWE अभी राइकर को पुश देने का प्लान बना रहा है। उन्होंने हाल ही में एजे स्टाइल्स को भी हराया था। अगर वो इलायस पर जीत दर्ज कर लेते हैं तो ये बड़ा शॉक होगा।

3- Raw में रिया रिप्ली और शार्लेट फ्लेयर के बीच Hell in a Cell मैच की घोषणा हो जाए

Ad

हर साल विमेंस सुपरस्टार्स का Hell in a Cell मैच देखने को मिलता है। SmackDown में बियांका ब्लेयर और बेली के बीच स्टोरीलाइन चल रही है। WWE उसे सिंगल्स मैच बनाकर रख सकता है और Raw विमेंस टाइटल के लिए Hell in a Cell मैच तय कर सकता है। असल में शार्लेट और रिया को स्टोरीलाइन के दौरान फैंस से अच्छा रिएक्शन नहीं मिल रहा है।

Raw विमेंस टाइटल की स्टोरीलाइन को खास बनाने के लिए WWE बड़ा निर्णय ले सकता है। दोनों में से कोई भी अपनी विरोधी को Hell in a Cell के लिए चैलेंज कर सकता है। अगर Raw में ऐसा कुछ देखने को मिलता है तो ये बड़ा सरप्राइज होगा। WWE पहले ही घोषणा करते हुए प्रशंसकों को सरप्राइज दे सकता है।

Quick Links

Edited by Amit Shukla
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications