5 कारण क्यों द फीन्ड आने वाले समय में WWE में एलेक्सा ब्लिस से अलग हो सकते हैं 

द फीन्ड और एलेक्सा ब्लिस
द फीन्ड और एलेक्सा ब्लिस

द फीन्ड (Alexa Bliss) और एलेक्सा ब्लिस (Alexa Bliss) पिछले कुछ महीनों से WWE में साथ नजर आ रहे हैं लेकिन इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि कंपनी इन दोनों सुपरस्टार्स को हमेशा के लिए साथ नही रख सकती और कभी-न-कभी इस जोड़ी को अलग करना ही होगा। द फीन्ड की आने वाले कुछ हफ्तों में वापसी हो सकती है और अब जबकि, एलेक्सा ब्लिस ने अपने दम पर पॉवर हासिल करना शुरू कर दिया है, ऐसा लग रहा है कि इन दोनों सुपरस्टार्स के अलग होने की शुरूआत हो सकती है।

Ad

ये भी पढ़ें: WWE Rumour Roundup: ट्रिपल एच के इन-रिंग फ्यूचर पर अपडेट, दो सुपरस्टार्स के बीच असल जिंदगी में है दुश्मनी

आने वाले समय में WWE में द फीन्ड और एलेक्सा ब्लिस के काफी शानदार स्टोरीलाइन देखने को मिलने वाली है लेकिन कंपनी इन दोनों सुपरस्टार्स को अलग करने का भी फैसला कर सकती है। हालांकि, ये दोनों सुपरस्टार्स एक जोड़ी के रूप में काफी लोकप्रिय हुए हैं इसलिए इन दोनों सुपरस्टार्स को अलग करना काफी मुश्किल होगा। इस आर्टिकल में हम 5 ऐसे कारणों का जिक्र करने वाले हैं कि क्यों द फीन्ड आने वाले समय में एलेक्सा ब्लिस से अलग हो सकते हैं।

5- द फीन्ड को WWE में अब अब एलेक्सा ब्लिस की कोई जरूरत नहीं है

द फीन्ड और एलेक्सा ब्लिस
द फीन्ड और एलेक्सा ब्लिस

एलेक्सा ब्लिस काफी लंबे समय से द फीन्ड के साथ है लेकिन ऐसा लग रहा है कि द फीन्ड को ब्लिस की कोई जरूरत नहीं है। यह देखना रोचक होगा कि अगर द फीन्ड, ब्लिस को छोड़ने का फैसला करते हैं तो ब्लिस के करियर में क्या नया मोड़ आने वाला है।

Ad

ये भी पढ़ें: 3 कारणों से रैंडी ऑर्टन WWE RAW में मास्क पहने हुए नजर आए

द फीन्ड से अलग होने के बाद एलेक्सा ब्लिस वापस बेबीफेस टर्न ले सकती हैं और इसके अलावा उनके पास खुद को एक नए कैरेक्टर में भी ढालने का मौका होगा। इसके अलावा यह भी देखना रोचक होगा कि द फीन्ड से अलग होने के बाद कितने समय तक ब्लिस पर फीन्ड का प्रभाव बना रहता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

4- एलेक्सा ब्लिस की वजह से द फीन्ड महत्वपूर्ण मैच हार जाएंगे

ब्रे वायट
ब्रे वायट

एलेक्सा ब्लिस अब तक WWE में द फीन्ड का साथ निभाती हुई आई हैं लेकिन अगर द फीन्ड एलेक्सा ब्लिस की वजह से कोई टाइटल मैच या नंबर 1 कंटेंडर मैच हार जाते हैं तो इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच मन-मुटाव पैदा हो सकता है। इसके बाद संभावना है कि द फीन्ड, ब्लिस से अलग होने का फैसला कर सकते हैं।

Ad

अगर द फीन्ड, ब्लिस से अलग हो जाते हैं इससे ब्लिस को एक बार फिर बेबीफेस बनने का मौका मिलेगा। बेबीफेस बनने के बाद एलेक्सा ब्लिस अपने करियर पर ध्यान दे सकती हैं और यही नहीं, वह लंबे समय बाद विमेंस टाइटल पिक्चर में भी दिखाई दे सकती हैं।

3- एलेक्सा ब्लिस WWE में द फीन्ड की बात मानने से इनकार कर दें

एलेक्सा ब्लिस
एलेक्सा ब्लिस

द फीन्ड ने पिछले कुछ समय से एलेक्सा ब्लिस पर अपना कंट्रोल बना रखा है और WWE ने अभी तक इस चीज में बदलाव के कोई संकेत नही दिए हैं। हालांकि, WWE आने वाले समय में इन दोनों सुपरस्टार्स को अलग करने का फैसला कर सकती हैं।

Ad

कंपनी इन दोनों सुपरस्टार्स को अलग करने के लिए ऐसे स्टोरीलाइन में बुक करना शुरू कर सकती हैं जिसमें ब्लिस, फीन्ड के कंट्रोल से निकलकर खुद के कैरेक्टर के बारे में सोचना शुरू कर देंगी। संभावना है कि ब्लिस के उनका ऑर्डर न मानने की स्थिति में फीन्ड उनसे अलग होने का फैसला कर सकते हैं।

2- एलेक्सा ब्लिस WWE में द फीन्ड से आकर्षित हो जाए

एलेक्सा ब्लिस और द फीन्ड
एलेक्सा ब्लिस और द फीन्ड

जब एलेक्सा ब्लिस और द फीन्ड WWE SmackDown का हिस्सा थे तो WWE ने इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच रोमाांटिक स्टोरीलाइन शुरू करने केे संकेत दिए थे। हालांकि, अभी तक ऐसा कुछ भी देखने को नही मिला है और इसके बजाए इन दोनों सुपरस्टार्स को फ्रेंडशिप एंगल मेें बुक किया गया है।

Ad

फैंस इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच रोमांटिक स्टोरीलाइन देखना पंसद करेंगे, हालांकि, जब WWE इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच रोमांटिक स्टोरीलाइन बुक करेगी तो संभावना है कि द फीन्ड इस चीज से तंग आकर एलेक्सा ब्लिस से अलग होने का फैसला कर सकते हैं।

1- WWE एलेक्सा ब्लिस को नई सिस्टर एबीगेल बनाना चाहती है

एलेक्सा ब्लिस
एलेक्सा ब्लिस

अगर WWE एलेक्सा ब्लिस को नई एलेक्सा ब्लिस बनाने का फैसला करती हैं तो न सिर्फ इससे द फीन्ड और एलेक्सा ब्लिस के बीच टेंशन पैदा हो जाएगा बल्कि इससे WWE को द फीन्ड के अतीत को भी फैंस के सामने रखने का मौका मिल जाएगा।

सिस्टर एबीगेल, ब्रे वायट के गिमिक का मुख्य आकर्षण केंद्र है लेकिन अभी तक फैंस को सिस्टर एबीगेल के बारे में ज्यादा पता नहीं है। यही कारण है कि एलेक्सा ब्लिस के सिस्टर एबीगेल बनने के बाद फैंस को एबीगेल के बारे में काफी बता चलेगी लेकिन ब्लिस के सिस्टर एबीगेल का रूप लेने के बाद फीन्ड उनसे अलग हो सकते हैं।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications