5 बड़ी कहानियां जो इस हफ्ते WWE SmackDown से सामने आई 

रोमन रेंस & केविन ओवेंस और बियांका ब्लेयर & ओटिस
रोमन रेंस & केविन ओवेंस और बियांका ब्लेयर & ओटिस

4- WWE SmackDown मे सैमी जेन का मजेदार सैगमेंट

Ad
Ad

सैमी जेन ने इस हफ्ते SmackDown के दौरान खुद के Royal Rumble मैच में उतरने की घोषणा की और उन्होंने खुद को बैरीकेड में हथकड़ी लगा ली थी। इसके अलावा उन्होंने WWE द्वारा किये जा रहे षडयंत्र को लेकर चर्चा की और वह सिजेरो, कार्मेला और साशा बैंक्स जैसे सुपरस्टार्स के साथ बात करते हुए भी दिखाई दिए।

इसके बाद अपोलो क्रूज vs बिग ई के बीच हुए इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच के दौरान उन्होंने खुद को आजाद करते हुए क्रूज को हैलुवा किक देते हुए मैच को डिसक्वालिफिकेशन में समाप्त कर दिया था। साथ ही, उन्होंने बिग ई पर हमला करते हुए स्टेटमेंट जारी किया और यह कहना गलत नहीं होगा कि सैमी का यह नया रूप काफी मजेदार है।

3- बियांका ब्लेयर ने SmackDown में बेली को हराया

Ad

बेली और बियांका ब्लेयर इस हफ्ते SmackDown में ओब्सटेकल चैलेंज का हिस्सा थी। आपको बता दें, पहले बेली ने पहले यह चैलेंज किया था और उन्होंने चैड गेबल को कंधे पर उठाकर यह चैलेंज पूरा किया। इसके बाद बेली ने ब्लेयर के लिए यह चैलेंज कठिन करने की कोशिश की।

आपको बता दें, ब्लेयर को गेबल के बजाए ओटिस को कंधे पर उठाकर यह चैलेंज पूरा करना पड़ा, हालांकि, इतनी मुश्किलों के बावजूद भी बियांका ब्लेयर यह मैच जीतने में कामयाब रही। हालांकि, बेली को अपनी हार बिलकुल भी पसंद नहीं आई और उन्होंने ब्लेयर पर हमला कर दिया।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications