स्मैकडाउन (SmackDown) का अगला एपिसोड काफी ज्यादा अहम रहने वाला है। WWE ने इस एपिसोड के लिए ज्यादा चीज़ों की घोषणा नहीं की है। पिछला एपिसोड काफी ज्यादा बढ़िया साबित हुआ था। इस वजह से सभी चाहेंगे कि SmackDown का अगला एपिसोड भी खास साबित हो। इस एपिसोड में पीपीवी के लिए कुछ मैचों की घोषणा होने के चांस है।"Our whole family is watching. Get the job done."#SmackDown #TagTeamTitles @WWERomanReigns @WWEUsos @HeymanHustle pic.twitter.com/iFoTT7uM4B— WWE (@WWE) June 5, 2021ये भी पढ़ें:- 2 सुपरस्टार्स जिन्हें WWE से जाने के बाद जबरदस्त सफलता मिली और 2 जिनका करियर बर्बाद हो गयाHell in a Cell करीब आते जा रहा है। इस वजह से WWE को अपने एपिसोड खास बनाने होंगे। अगर उन्हें SmackDown का एपिसोड बेहतर और यादगार बनाना है तो उन्हें कुछ शॉक्स और सरप्राइज प्लान करने होंगे। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 चौंकाने वाली चीज़ों के बारे में बात करेंगे जो SmackDown के एपिसोड में हो सकती हैं।5- SmackDown में सिजेरो वापसी करते हुए करते सैथ रॉलिंस की बुरी हालत करेंInterview over.#SmackDown @WWERollins @KaylaBraxtonWWE pic.twitter.com/NlfUS5z8BZ— WWE (@WWE) June 5, 2021सिजेरो दो हफ्ते से SmackDown में दिखाई नहीं दिए हैं। WrestleMania Backlash के बाद सैथ रॉलिंस ने सिजेरो पर बुरी तरह हमला किया था। सिजेरो काफी बुरी तरह चोटिल हो गए थे और उन्हें स्ट्रेचर पर ले जाने की नौबत आ गई थी। अब उन्हें SmackDown के एपिसोड से दूर हुए काफी ज्यादा समय हो गया है। SmackDown में उनकी वापसी के चांस रहेंगे।ये भी पढ़ें:- जॉन सीना की पत्नी शे शारियटज़देह के बारे में 5 बातें जो शायद आपको पता नहीं होगीअगर वो SmackDown में वापसी करते हैं और सैथ रॉलिंस के सैगमेंट में इंटरफेयर करते हुए उनपर हमला करते हैं तो ये बड़ा सरप्राइज होगा। सिजेरो अपना बदला लेने के लिए यह निर्णय ले सकते हैं। इसके अलावा वो सैथ रॉलिंस को Hell in a Cell पीपीवी में मैच के लिए चुनौती भी दे सकते हैं। SmackDown में इस चीज़ से कई फैंस स्टोरीलाइन में फिर रुचि लेने लग जाएंगे।कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!