5 WWE Superstars जिन्हें WrestleMania 40 के बाद NXT में चले जाना चाहिए

WWE WrestleMania 40 के बाद कुछ सुपरस्टार्स NXT में जा सकते हैं
WWE WrestleMania 40 के बाद कुछ सुपरस्टार्स NXT में जा सकते हैं

WWE Superstars: WWE WrestleMania 40 अब बहुत ही नजदीक है। 6 और 7 अप्रैल (भारत में 7 और 8 अप्रैल) को इसका आयोजन होगा। हमेशा की तरह मेनिया में कुछ कहानियों का अंत होगा और कुछ नई चीजों की शुरूआत होगी। कुछ बदलाव हमेशा की तरह इस बार भी मेनिया के बाद फैंस को देखने को मिलेंगे।

WrestleMania का हिस्सा बनना सभी सुपरस्टार्स का सपना होता है। हालांकि, बहुत कम सुपरस्टार्स को ये मौका मिल पाता है। पिछले एरा में होता था कि मेनिया के बाद कुछ रेसलर्स को रिलीज कर दिया जाता था, या उन्हें कुछ समय के लिए ब्रेक पर भेज दिया जाता था। ट्रिपल एच के एरा में ऐसा नहीं है, रेसलर्स एक ब्रांड से दूसरे ब्रांड में बाउंस कर सकते हैं।

ट्रिपल एच के नेतृत्व में देखा गया है कि मेन रोस्टर के कुछ सुपरस्टार्स ने NXT में जाकर अच्छी सफलता हासिल की। WrestleMania 40 के बाद कुछ ऐसा ही देखने को मिल सकता है। इस आर्टिकल में हम ऐसे 5 WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जिन्हें WrestleMania 40 के बाद NXT में चले जाना चाहिए।

#5 WWE सुपरस्टार वीर महान, #4 सांगा और #3 जिंदर महल (इंडस शेर)

इंंडस शेर इस समय WWE टीवी पर स्टेबल हैं, जो रेड ब्रांड में काम कर रहे हैं। सांगा और वीर महान के साथ मिलकर इस ग्रुप को जिंदर महल लीड करते हैं। रेड ब्रांड पर साइन किए जाने के बावजूद इस ग्रुप ने कई बार एडम पीयर्स के ऊपर निराशा दिखाई है।

कोई भी कारण हो लेकिन Raw में अभी तक इंडस शेर अपने पैर नहीं जमा पाए हैं। इस ग्रुप को अभी तक कुछ खास पुश नहीं दिया गया। देखा जाए तो ग्रुप में मौजूद तीनों भारतीय सुपरस्टार्स ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। हालांकि, NXT में वापस जाने के बाद इस ग्रुप की किस्मत बदल सकती है। सांगा और वीर महान आसानी से NXT टैग टीम टाइटल के दावेदार बन सकते हैं।

#2 WWE सुपरस्टार ज़ाया ली

ज़ाया ली बहुत ही खतरनाक सुपरस्टार मानी जाती हैं। वो लंबी नहीं हैं लेकिन अपने तगड़े मूव्स से जबरदस्त हमला करती हैं। कभी कभार लगता है कि ली को दूसरे सुपरस्टार्स के बराबर या ऊपर रहना चाहिए।

WWE में ली का करियर अभी तक काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा है। मेन रोस्टर में उनका ज्यादा समय साइड पर ही बीता है। हालांकि, पिछले साल के अंत में थोड़ा ही सही लेकिन उन्हें काम करने में जरूर मजा आया होगा। इसमें लायरा वैलकिरी के साथ NXT और बैकी लिंच के साथ Raw में राइवलरी शामिल थी। ज़ाया ली फिर से NXT में कदम रखकर लायरा वैलकिरी को दोबारा चुनौती दे सकती हैं। इस बार वो मौजूदा चैंपियन को हराकर NXT विमेंस चैंपियनशिप अपने नाम कर सकती हैं।

#1 WWE स्टार डेक्स्टर लूमिस

डेक्स्टर लूमिस एक अलग तरह के स्टार हैं जो बेबीबेस के रूल्स को तोड़ने के लिए जाने जाते हैं। उनके कैरेक्टर के प्रति फैंस हमेशा आकर्षित रहे। हालांकि, उनकी प्रतिभा के हिसाब से आजतक मेन रोस्टर में उन्हें पुश नहीं दिया गया।

करीब एक साल से लूमिस WWE टीवी पर नज़र नहीं आए। ट्रिपल एच एरा में कुछ अनुपस्थित सुपरस्टार्स ने अपना रास्ता खोज लिया है लेकिन डेक्स्टर अभी तक ऐसा नहीं कर पाए। कुछ साल पहले लूमिस को रिलीज भी किया गया था और उससे पहले वो NXT का बड़ा नाम थे। इस वजह से दोबारा वो NXT में जाकर अपने प्रदर्शन से नाम बना सकते हैं।

Quick Links