5 सुपरस्टार्स जिनके खिलाफ WWE SummerSlam में डेनियल ब्रायन का मैच हो सकता है

सुपरस्टार्स जिनके खिलाफ WWE SummerSlam में डेनियल ब्रायन का मैच हो सकता है
सुपरस्टार्स जिनके खिलाफ WWE SummerSlam में डेनियल ब्रायन का मैच हो सकता है

#4 एडम कोल

youtube-cover

डेनियल ब्रायन हमेशा ही दूसरे रेसलर्स को आगे बढ़ने के मौके देते आये हैं। नवंबर 2018 से अप्रैल 2019 तक उन्होंने जिस तरह से काम किया उसकी वजह से कोफी किंग्सटन का करियर बदल गया और वो एक बड़े स्तर के रेसलर माने जाने लगे। इन्होंने यही काम बिग ई के साथ भी किया है।

सिजेरो को इस समय मिल रही पुश के पीछे डेनियल ब्रायन हैं और इन्होंने शिंस्के नाकामुरा को भी पुश प्रदान करने का प्रयास किया था। एडम कोल एक ऐसे रेसलर हैं जो कभी भी मेन रोस्टर का हिस्सा बन सकते हैं क्योंकि NXT में ऐसा कुछ नहीं है जो उन्हें हासिल करना है। ऐसे में इनका मैच अगर डेनियल ब्रायन से होगा तो वो एडम के लिए बेहद फायदेमंद रहेगा।

#3 मुस्तफा अली

youtube-cover

मुस्तफा अली को इस समय वो पुश नहीं मिल रहा है और इसलिए वो WWE के एक अन्य शो Main Event में नजर आ रहे हैं जबकि उनके ग्रुप के पूर्व मेंबर्स अब Raw में दिखाई देते हैं। ऐसे में मुस्तफा अली को बेहद अच्छा प्रदर्शन करके खुद को इस मैच के काबिल बनाना होगा ताकि फैंस इस मैच को लेकर उत्साहित हो जाएं।

अगर कंपनी चाहे तो मुस्तफा अली को एक हील दिखा सकती है जबकि डेनियल ब्रायन एक बेबीफेस के तौर पर काम कर सकते हैं। ये दोनों पहले भी लड़ाई कर चुके हैं पर तब स्थितियाँ अलग थी। अली को लगी चोट के कारण कोफी किंग्सटन को आगे बढ़ने का मौका मिल गया था तो ऐसे में अब मुस्तफा को उनका मौका प्राप्त होना चाहिए। अगर ये हील बनाम फेस ना होकर फेस बनाम फेस लड़ाई भी होगी तो भी फैंस को ये पसंद आएगी।

Quick Links