5 सुपरस्टार्स जिन्हें बड़ा पुश देने के लिए WWE शायद SummerSlam 2021 के खत्म होने का इंतजार कर रही है 

WWE NXT चैंपियन कैरियन क्रॉस और कीथ ली इस वक्त रेड ब्रांड का हिस्सा हैं
WWE NXT चैंपियन कैरियन क्रॉस और कीथ ली इस वक्त रेड ब्रांड का हिस्सा हैं

4- WWE सुपरस्टार टोनी स्टॉर्म

टोनी स्टॉर्म
टोनी स्टॉर्म

टोनी स्टॉर्म ने पिछले महीने SmackDown के जरिए WWE मेन रोस्टर में अपना डेब्यू किया था। डेब्यू के बाद टोनी स्टॉर्म, जेलिना वेगा को हराने में कामयाब रही थीं। इसके बाद से ही WWE ने टोनी का ठीक तरह से इस्तेमाल नहीं किया है और ऐसा लग रहा है कि इस वक्त WWE के पास टोनी के लिए कोई प्लान मौजूद नहीं है।

हालांकि, SummerSlam के बाद WWE टोनी स्टॉर्म के लिए नया स्टोरीलाइन तैयार कर सकती है। अगर साशा बैंक्स SummerSlam में नई SmackDown विमेंस चैंपियन बनती हैं तो संभव यह भी है कि इस पीपीवी के बाद टोनी को उनके खिलाफ फ्यूड में शामिल किया जा सकता है।

3- WWE सुपरस्टार लिव मॉर्गन

लिव मॉर्गन
लिव मॉर्गन

फैंस लंबे समय से WWE सुपरस्टार लिव मॉर्गन के बड़े पुश के इंतजार में हैं, हालांकि, अभी तक उन्हें बड़ा पुश नहीं दिया गया है। Money in the Bank पीपीवी के बिल्ड-अप के दौरान ऐसा लग रहा था कि लिव MITB ब्रीफकेस जीतने में कामयाब रहेंगी, लेकिन लिव के बजाए निकी A.S.H ने इस ब्रीफकेस पर कब्जा किया था।

इस पीपीवी के खत्म होने के बाद से ही लिव मॉर्गन का ठीक तरह से इस्तेमाल नहीं हुआ है। हालांकि, संभावना है कि SummerSlam के बाद WWE आखिरकार लिव मॉर्गन को बड़ा पुश देने का फैसला कर सकती है।

Quick Links