5 सुपरस्टार्स जिन्हें बड़ा पुश देने के लिए WWE शायद SummerSlam 2021 के खत्म होने का इंतजार कर रही है 

wwe cover image

2- WWE सुपरस्टार बिग ई

Ad
बिग ई
बिग ई

यह बात साफ है कि WWE बिग ई को अगला मेन इवेंट स्टार बनाना चाहती है और बिग ई का इस साल MITB ब्रीफकेस जीतना इस बात की पुष्टि करता है। हालांकि, हाल ही में बैरन कॉर्बिन ने बिग ई का ब्रीफकेस चुरा लिया था लेकिन ऐसा लग रहा है कि बिग ई जल्द ही कॉर्बिन से ब्रीफकेस हासिल कर लेंगे।

Ad

SummerSlam में बिग ई के उनका MITB कॉन्ट्रैक्ट कैश इन करने की संभावना काफी कम लग रही है। हालांकि, इस पीपीवी के बाद WWE बिग ई को स्ट्रॉन्ग बुकिंग देकर उन्हें बड़ा मेन इवेंट स्टार बनाने की कोशिश कर सकती है।

1- WWE NXT चैंपियन कैरियन क्रॉस

स्कार्लेट और कैरियन क्रॉस
स्कार्लेट और कैरियन क्रॉस

कैरियन क्रॉस को WWE मेन रोस्टर में डेब्यू के बाद से ही 50-50 बुकिंग मिली है और मेन रोस्टर में आने के बाद उन्हें कीथ ली और जैफ हार्डी के खिलाफ मैच में हार मिली है। हालांकि, कैरियन क्रॉस ने भी इन दोनों सुपरस्टार्स को हराया हुआ है।

Ad

आपको बता दें, कैरियन क्रॉस SummerSlam वीकेंड के दौरान NXT Takeover: 36 में समोआ जो के खिलाफ मैच में अपना NXT टाइटल डिफेंड करते हुए नजर आएंगे।

ऐसा लग रहा है कि इस मैच में समोआ जो, क्रॉस को हराकर नए NXT चैंपियन बन जाएंगे। अपना NXT टाइटल हारने के बाद क्रॉस पूरी तरह मेन रोस्टर का हिस्सा बन जाएंगे, इसके बाद WWE क्रॉस को बड़ा पुश दे सकती है।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications