#2 WWE SmackDown में द अंडरटेकर बनाम द ग्रेट खली
अगर किसी को ये देखना है कि द अंडरटेकर को लेजेंड क्यों कहा जाता है तो वो इस मैच को देख सकते हैं। इस मैच में वो अपने से ज्यादा हाइट वाले द ग्रेट खली से लड़ रहे थे। इस मैच के दौरान इन दोनों के बीच जो लड़ाई हुई वो सबको हैरान कर गई थी। इन दोनों ने एक दूसरे को चोटिल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी।
मैच के दौरान स्टील स्टेप्स का इस्तेमाल किया गया लेकिन इससे भी जब दोनों लोगों को एक्शन में कुछ कमी लगी तो इन दोनों ने एक दूसरे पर बारी बारी से अटैक किए। इस अटैक में खली चोटिल हो गए और वो लहूलुहान हो गए थे। इसके बाद ये मैच खत्म हुआ लेकिन इसने फैंस को अच्छा एंटरटेनमेंट प्रदान किया।
#1 WWE WrestleMania 34 - ब्रॉक लैसनर बनाम रोमन रेंस
![WWE सुपरस्टार्स ब्रॉक लैसनर एवं रोमन रेंस](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/65f0c-16160796243697-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/65f0c-16160796243697-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/65f0c-16160796243697-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/65f0c-16160796243697-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/65f0c-16160796243697-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/65f0c-16160796243697-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/65f0c-16160796243697-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/65f0c-16160796243697-800.jpg 1920w)
इन दोनों के बीच हुआ मैच इतना प्रभावशाली था कि फैंस एक समय के बाद ये समझ नहीं पा रहे थे कि वो किसके लिए चीयर करें। दोनों रेसलर्स रिंग के बीच में जिस तरह का एक्शन कर रहे थे उसको देखने के बाद एरिना में मौजूद फैंस ठीक वही एक्सप्रेशन दे रहे थे जो घर पर देख रहे फैंस दे रहे थे।
ये दोनों पॉवरहाउस हैं और अपने काम में कोई कमी नहीं आने देते हैं। रेसलिंग में अपने हुनर का धमाल दिखाने वाले रोमन एवं ब्रॉक ने रिंग में एक्शन को इस तरह किया कि एक वक्त के बाद WWE को प्रोग्रामिंग ब्लैक एंड व्हाइट करनी पड़ गई। रोमन रेंस रिंग में लहूलुहान हो गए थे और ये बताता है कि क्यों ब्रॉक लैसनर को बीस्ट इंकार्नेट कहा जाता है।