5 WWE Superstars जो WrestleMania 38 का अंत चैंपियन के रूप में कर सकते हैं

WWE WrestleMania में कुछ सुपरस्टार्स चैंपियन बन सकते हैं
WWE WrestleMania में कुछ सुपरस्टार्स चैंपियन बन सकते हैं

WWE WrestleMania 38 में कई सारे शानदार चैंपियनशिप मैच देखने को मिलेंगे। WWE में इस समय कई सारे टाइटल्स मौजूद हैं और रेसलमेनिया (WrestleMania) में लगभग हर एक चैंपियनशिप डिफेंड होती है। WrestleMania 38 के लिए कुछ बड़े टाइटल मैच तय हो गए हैं और कुछ अन्य चैंपियनशिप मैच भी बुक किए जा सकते हैं।

कुछ ऐसे सुपरस्टार्स हैं जो WrestleMania में चैंपियन के तौर पर जाएंगे और वो अपने टाइटल को रिटेन करने में सफल रहेंगे। इसके अलावा कुछ रेसलर्स की किस्मत बदल सकती है और उन्हें नया चैंपियन बनने का मौका मिल सकता है। कुछ रेसलर्स WrestleMania का अंत चैंपियन के तौर पर कर सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जो WrestleMania 38 का अंत चैंपियन के रूप में करते हुए नजर आ सकते हैं।

5- WWE सुपरस्टार बियांका ब्लेयर

बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) को इस समय काफी अच्छा पुश मिल रहा है। वो WrestleMania 38 में बैकी लिंच को Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करने वाली हैं। दोनों ही सुपरस्टार्स के बीच यह मुकाबला जबरदस्त रह सकता है। उनके बीच दुश्मनी काफी अच्छी रही है और अभी तक लिंच को पराजित करना मुश्किल रहा है।

बियांका ब्लेयर के पास बैकी लिंच को हराने करने का दम है। WrestleMania में ब्लेयर SummerSlam में अपनी बड़ी हार का बदला ले सकती हैं और लिंच को हराकर Raw विमेंस चैंपियनशिप जीत सकती हैं। पिछले साल भी उन्होंने इस इवेंट में टाइटल पर कब्जा किया था और वो एक बार फिर ऐसा कर सकती हैं।

4&3- रैंडी ऑर्टन और रिडल

रैंडी ऑर्टन और रिडल ने कुछ समय पहले ही Raw टैग टीम टाइटल्स पर कब्जा किया। देखकर लग रहा है कि WrestleMania में एक ट्रिपल थ्रेट टैग टीम मैच देखने को मिलेगा। रैंडी ऑर्टन और रिडल को अपने टाइटल्स को स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स और अल्फा अकेडमी के खिलाफ डिफेंड करना पड़ सकता है।

इस मैच में रैंडी ऑर्टन और रिडल को जीत मिल सकती है और वो अपने टाइटल्स को रिटेन कर सकते हैं। दोनों की जोड़ी ने लगातार प्रभावित किया है और वो इस समय WWE के सबसे बड़े बेबीफेस सुपरस्टार्स में गिने जाते हैं। इसी कारण WrestleMania में शायद ही उनकी हार होगी और वो इवेंट का अंत चैंपियन के तौर पर कर सकते हैं।

2- रोंडा राउजी

रोंडा राउजी ने 2022 के विमेंस Royal Rumble मैच में वापसी की थी। उन्होंने मैच में जबरदस्त प्रदर्शन किया और एक बड़ी जीत दर्ज की। उन्होंने शार्लेट फ्लेयर को WrestleMania में अपने विरोधी के रूप में चुना था। दोनों के बीच मैच को हाइप करने की पूरी कोशिश की जा रही है।

रोंडा राउजी को इस मैच में एक बड़ी जीत मिल सकती है। राउजी को पराजित करना आसान नहीं है और इस समय उन्हें काफी ताकतवर दिखाया जा रहा है। इसी वजह से काफी चांस हैं कि उनकी WrestleMania 38 में जीत होगी और वो नई SmackDown विमेंस चैंपियन बनने में सफल रहेंगी।

1- रोमन रेंस

रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच यूनिवर्सल और WWE चैंपियनशिप के लिए विनर टेक्स ऑल टाइटल यूनिफिकेशन मैच देखने को मिलेगा। रोमन रेंस को बतौर यूनिवर्सल चैंपियन काफी ताकतवर दिखाया गया है। कोई भी सुपरस्टार उन्हें पराजित नहीं कर पाया है और वो यह चीज़ WrestleMania में भी जारी रख सकते हैं।

ब्रॉक लैसनर उन्हें हराने का दम रखते हैं लेकिन उन्हें दोनों वर्ल्ड टाइटल्स देने का कोई अर्थ नहीं रहेगा। इसके बजाय रोमन रेंस एक अच्छा विकल्प माने जाएंगे। वो WrestleMania के मेन इवेंट में एक बड़ी जीत दर्ज करते हुए डबल चैंपियन बन सकते हैं। वो शो का अंत चैंपियन के तौर पर कर सकते हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications