WWE प्रोफेशनल रेसलिंग की सबसे बड़ी कंपनी है। हर एक सुपरस्टार चाहता है कि WWE में उसे काम करने का मौका दिया जाए। कई सारे सुपरस्टार्स को WWE में सफलता मिली है वहीं कुछ बुरी तरह असफल भी रहे थे। WWE हमेशा ही सुपरस्टार्स के नाम और कैरेक्टर्स को सिर्फ अपने साथ रखने की कोशिश करता है।Has Miro Been Wasted in AEW? When he was in WWE people were pleading for him to achieve ‘freedom’ and join AEW. Now he’s literally floundering. Is this fair? pic.twitter.com/JUXYnrckps— TheElitist (@TheElitistonYT2) February 7, 2021ये भी पढ़ें:- 3 पूर्व WWE सुपरस्टार्स जिन्हें AEW में डेब्यू करना चाहिए और 2 जिन्हें वहां जाने की गलती नहीं करनी चाहिएइसी वजह से कई सारे सुपरस्टार्स WWE के बाहर अलग नाम से रेसलिंग करते हैं। WWE में आने के बाद ज्यादातर सुपरस्टार्स का नाम बदला जाता है और फिर WWE उसे ट्रेडमार्क करता है। खैर, कुछ पूर्व WWE सुपरस्टार्स ने AEW में डेब्यू किया और उन्हें अपना नाम नहीं बदलना पड़ा। इस दौरान 5 ऐसे भी सुपरस्टार्स रहे हैं जिन्हें WWE से जाने के बाद AEW में डेब्यू करने पर अपना नाम बदलना पड़ा।5- पूर्व WWE सुपरस्टार मिरोOkay let me ask this. Would WWE fans criticize Impact or NJPW if MIRO went there instead of AEW? pic.twitter.com/KqL2HiNGvY— Switchblade God (@The_Golden_Demo) September 10, 2020मिरो WWE में रुसेव के नाम से काफी ज्यादा फेमस थे। उन्होंने 2014 में अपना डेब्यू किया था और कंपनी द्वारा उन्हें काफी ताकतवर दिखाया गया। उनकी जीत की स्ट्रीक चली थी और वो काफी समय तक यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन भी रहे थे। इस दौरान रुसेव ने काफी नाम कमाया और एक समय वो फैन फेवरेट भी बन गए थे।ये भी पढ़ें;- 2 सुपरस्टार्स जिन्हें WWE से जाने के बाद जबरदस्त सफलता मिली और 2 जिनका करियर बर्बाद हो गयाबाद में WWE का भरोसा उनपर से हट गया और इस वजह से उन्हें खराब बुकिंग मिली। अप्रैल 2020 में कंपनी ने ढेरों सुपरस्टार्स को रिलीज किया और इसमें रुसेव का नाम भी शामिल था। कुछ समय तक रेसलिंग से दूर रहने के बाद उन्होंने सितंबर 2020 में AEW के अंदर अपना डेब्यू किया। उन्होंने अबतक सभी को प्रभावित किया है लेकिन वो रुसेव नाम को कंपनी के बाहर उपयोग नहीं कर पाए। इस वजह से उन्होंने मिरो नाम से डेब्यू किया। अभी वो AEW के अंदर TNT चैंपियन बने हुए हैं।कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!