द मिज़ दे सकते हैं जॉन मॉरिसन को धोखा
द मिज़ इस समय चोट के कारण व्हीलचेयर पर एंट्री लेते हुए नजर आते हैं, इसके बावजूद उन्होंने फैंस का मनोरंजन करना नहीं छोड़ा है। मगर ऊपर दिए गए ट्वीट में अगर आप देखेंगे तो मिज़ किसी दृष्टि से चोटिल नजर नहीं आ रहे हैं। मिज़ ना केवल फैंस बल्कि अपने साथी जॉन मॉरिसन को भी धोखे में रख रहे हैं। इसलिए क्या ऐसा संभव नहीं है कि वो MITB लैडर मैच में मॉरिसन की हार का कारण बनें। इससे Summerslam के लिए हील मिज़ और बेबीफेस मॉरिसन के बीच धमाकेदार फ्यूड की शुरुआत की जा सकेगी।