कई वर्तमान WWE सुपरस्टार्स काफी कड़ी मेहनत के बाद कंपनी में टॉप पोजिशन पर पहुंच पाए हैं। आपको बता दें, सुपरस्टार्स का हमेशा से ही WWE में बड़ी चैंपियनशिप जीतने का सपना होता है और जब ये सुपरस्टार्स उस चैंपियनशिप को आखिरकार जीत जाते हैं तो यह उनके लिए काफी भावुक पल होता है। यह चीज कंपनी में कई बार देखने को मिल चुकी है जहां मैच के बाद सुपरस्टार्स काफी भावुक हो गए थे।ये भी पढ़ें: WWE Rumor Roundup: बड़े WrestleMania मैच का गलती से खुलासा हुआ, एक और सुपरस्टार कर सकता है AEW ज्वाइनहालांकि, इसका यह बिलकुल भी मतलब नहीं है कि सुपरस्टार्स केवल चैंपियनशिप जीतने के बाद ही केवल भावुक होते हैं। आपको बता दें, कई सुपरस्टार्स अपने पसंदीदा स्टार्स का सामना करने और कुछ सुपरस्टार्स अपने साथी सुपरस्टार्स से अलग होने के बाद भी भावुक हो जाते हैं। इस आर्टिकल में हम ऐसे 5 मौकों का जिक्र करने वाले हैं जब सुपरस्टार्स मैच के बाद भावुक हो गए थे।5- बियांका ब्लेयर WWE Royal Rumble 2021 जीतने के बाद भावुक हो गई थीं View this post on Instagram A post shared by WWE (@wwe)बियांका ब्लेयर NXT में विमेंस टाइटल नहीं जीत पाई थी लेकिन इसके बाद भी वह फैंस के बीच में काफी लोकप्रिय हुईं। मेन रोस्टर में आने के बाद भी बियांका ने WWE में अपना पहला टाइटल जीतने के लिए संघर्ष जारी रखा और इसी के मद्देनजर वह 2021 विमेंस Royal Rumble मैच जीतने में सफल रही। आपको बता दें, बियांका ने यह मैच जीतने के बाद काफी भावुक प्रोमो देते हुए WrestleMania साइन की ओर इशारा किया।ये भी पढ़ें: WWE SmackDown में होने जा रहे डेनियल ब्रायन vs जे उसो के स्टील केज मैच के 5 संभावित अंतइसके बाद जब बियांका बैकस्टेज गई तो उनके पति मोंटेज फोर्ड पहले से ही उनका इंतजार कर रहे थे। पति के सामने जाने के बाद बियांका एक बार फिर भावुक हो गई जो यह दर्शाता है कि बियांका के Royal Rumble मैच जीतना कितनी बड़ी बात है। हालांकि, बियांका ने अपना WrestleMania प्रतिदंद्वी चुनने में थोड़ा वक्त जरूर लिया लेकिन पिछले हफ्ते SmackDown में उन्होंने साशा बैंक्स को आखिरकार अपना प्रतिदंद्वी चुन लिया।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।