रैसलर के करैक्टर की सबसे अच्छी बात होती है उसकी एंट्रेंस म्यूजिक। इससे उस रैसलर की एंट्री होती है और दर्शकों को उसके करैक्टर के बारे में पता चलता है। WWE के इतिहास में कई यादगार एंट्रेंस थीम रही है। जैसे स्टोन कोल्ड, अंडरटेकर और द रॉक की। इस स्टार्स को उनकी एंट्रेंस थीम से बहुत फायदा हुआ।
एक अच्छा एंट्रेंस थीम रैसलर के किरदार को और अच्छा बना सकती है। इससे वें कमाल के दिखाई देते हैं और उनकी एंट्री यादगार हो जाती है। आज के समय में भी WWE के सुपरस्टार के पास ऐसी कई थीम म्यूजिक है जिससे उनका प्रदर्शन और ज्यादा निखर सकता है।
ये रहे ऐसे 5 सुपरस्टार्स:#1 शार्लेट
शार्लेट का मौजूदा किरदार दूसरे जनरेशन से आती हैं, यानि फ्लेयर के और इसी लिए उनपर उनका एंट्रेंस सूट होता है। उनका एंट्रेंस म्यूजिक उनके पिता के म्यूजिक को रीमिक्स कर के बनाई गयी है और इससे न्यू एरा में भी फ्लेयर की मौजूदगी पता चलती है।
शार्लेट की थीम म्यूजिक उनकी श्रेष्ठता, ग्लैमर और रैस्लिंग विरासत को बढ़ाता है और ये उनके लिए अच्छा है।