#2 शिंस्के नाकामुरा
![शिंस्के नाकामुरा](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/73f76-16227162266914-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/73f76-16227162266914-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/73f76-16227162266914-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/73f76-16227162266914-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/73f76-16227162266914-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/73f76-16227162266914-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/73f76-16227162266914-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/73f76-16227162266914-800.jpg 1920w)
शिंस्के नाकामुरा पर विंस को विश्वास रहा है लेकिन 2017 में इनसे एक गलती हुई थी जिसकी वजह से विंस नाराज हो गए थे। दरअसल विंस इनपर इतना विश्वास करते थे कि इन्हें जॉन सीना और रैंडी ऑर्टन के खिलाफ ना सिर्फ मैच प्राप्त हुए बल्कि ये उसमें विजयी भी रहे थे जो एक अच्छी बात है।
नाकामुरा ने SmackDown के एक एपिसोड में जॉन सीना को कुछ इस तरह से पटका कि एक पल को ऐसा लगा जैसे सीना का सर चोटिल हो गया हो। इसके बाद विंस नाकामुरा पर काफी नाराज हुए थे। ये अलग बात है कि विंस की आवाज में नाकामुरा के लिए गुस्सा कम और जॉन सीना के लिए फिक्र ज्यादा दिखाई दे रही थी।
#1 ब्रॉन स्ट्रोमैन
![ब्रॉन स्ट्रोमैन](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/a9f28-15577977732260-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/a9f28-15577977732260-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/a9f28-15577977732260-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/a9f28-15577977732260-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/a9f28-15577977732260-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/a9f28-15577977732260-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/a9f28-15577977732260-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/a9f28-15577977732260-800.jpg 1920w)
विंस मैकमैहन छोटी छोटी बातों पर नाराज हो जाते हैं और ये कहानी उसका उदहारण है। मिक फोली ने इस किस्से को लिलियन गार्सिया के साथ उनकी पॉडकास्ट में साझा किया था जो इस बात को दर्शाता है कि विंस कितनी छोटी सी बातों को लेकर नाराज हो जाते हैं और रेसलर्स पर गुस्सा करने लगते हैं।
मिक ने बताया कि ब्रॉन उस समय Raw का हिस्सा थे और वो टाइटल के लिए चैलेंज करना चाहते थे। उन्होंने रिंग में आकर टाइटल मैच की जगह टाइटल शॉट कह दिया जिसपर विंस बेहद गुस्सा हो गए थे। जब ब्रॉन बैकस्टेज गए तो विंस ने उन्हें काफी बुरी तरह से डांटा जो बेहद हैरान करने वाली बात है।