5 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें अजीब कारणों से कंपनी से निकाला गया था 

डेनियल ब्रायन
डेनियल ब्रायन

WWE सुपरस्टार्स को मैनेजमेंट की नजर में अच्छे बने रहने के लिए कई तरह की चीजें करनी पड़ती है। किसी भी सुपरस्टार के कंपनी में लंबे समय तक सफल बने रहने के लिए केवल इन-रिंग स्किल्स जरूरी नहीं होती है। आपको बता दें, सुपरस्टार्स को WWE के गाइडलाइन का ध्यान रखना होता है और उन्हें बैकस्टेज & WWE यूनिवर्स के सामने एक तरह का अनुशासन बनाए रखना होता है।

Ad

ये भी पढ़ें: 2 कारण क्यों इस हफ्ते Raw में WWE चैंपियनशिप नंबर 1 कंटेंडर मैच में ड्रू मैकइंटायर की जीत हो सकती है और 2 कारण क्यों कोफी किंग्सटन की जीत हो सकती है

हालांकि, WWE के सभी नियमों का ठीक तरह से पालन करने पर भी इस चीज की गारंटी नहीं है कि उस सुपरस्टार को कंपनी द्वारा रिलीज नहीं किया जाएगा। आपको बता दें, कंपनी में कुछ सुपरस्टार्स ने ऐसी टिप्पणी कर दी थी जो कि मैनेजमेंट को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई थी और इस वजह से मैनेजमेंट ने कड़ा कदम उठाया था। इस आर्टिकल में हम ऐसे 5 सुपरस्टार्स का जिक्र करने वाले हैं जिन्हें अजीब कारणों से रिलीज कर दिया गया था।

5- ब्रैड मैडॉक्स को उनके शब्दों के लिए WWE से रिलीज किया गया था

ब्रैड मैडॉक्स
ब्रैड मैडॉक्स

ब्रैड मैडॉक्स को साल 2008 में WWE द्वारा साइन किया गया था और इसके कुछ समय बाद उनका मेन रोस्टर डेब्यू हुआ था। आपको बता दें, ब्रैड मैडॉक्स मेन रोस्टर में रेफरी और Raw के जनरल मैनेजर के रोल में दिखाई दे चुके थे। साल 2015 में मैडॉक्स को अजीब कारण से रिलीज कर दिया गया था। एक हाउस शो के दौरान मैडॉक्स ने फैंस को कुछ ऐसा कह दिया था जो कि उन्हें नहीं कहना चाहिए था।

Ad

ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें फेस टर्न ले लेना चाहिए

इस गलती के लिए मैडॉक्स को कंपनी से रिलीज कर दिया गया था। हालांकि, Rolling Stone को दिए इंटरव्यू में मैडॉक्स ने कहा कि फैंस के लिए उन्होंने किसी बुरे शब्द का इस्तेमाल नहीं किया था। आपको बता दें, विंस मैकमैहन बैकस्टेज से मैडॉक्स का सैगमेंट देख रहे थे और शायद मैडॉक्स द्वारा फैंस को कहा गया शब्द उन्हें पसंद नहीं आया था। मैडॉक्स ने दावा किया कि रिलीज होने से पहले उन्हें विंस से बात करने का मौका नहीं मिला था।

कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!

4- WWE प्रोड्यूसर के रूप में फिनले द्वारा की गई गलती उनपर भारी पड़ी

फिनले
फिनले

WWE साल 2001 में फिनले को ट्रेनर के रूप में कंपनी में लेकर आई थी और साल 2005 में फिनले ने अपना इन-रिंग डेब्यू किया था। WWE सुपरस्टार के रूप में उनका रन अच्छा रहा था और हॉर्न्सबॉगल के साथ उनकी जोड़ी फैंस को काफी पंसद आई थी। रिटायर होने के बाद फिनले ट्रेनर और प्रोड्यूसर के रोल में आ गए थे।

Ad

आपको बता दें, एक हाउस शो के दौरान फिनले ने अमेरिकन राष्ट्रगान को रोककर द मिज का थीम सांग बजाने का फैसला किया। फिनले का मानना था कि इससे मिज को काफी नकारात्मक प्रतिक्रिया मिलेगी। हालांकि, इस वजह से WWE की काफी आलोचना हुई और अंत में कंपनी ने फिनले को रिलीज कर दिया। इसके बाद फिनले की फिर वापसी हुई और साल 2020 में रिलीज होने के बाद फिनले की कंपनी में एक बार फिर वापसी हो चुकी है।

3- पूर्व WWE सुपरस्टार पॉल लंदन

पॉल लंदन
पॉल लंदन

पॉल लंदन WWE में कदम रखने वाले बेहतरीन हाई-फ्लायर्स में से एक थे और उनमें क्रूजरवेट डिवीजन को लीड करने की सभी खूबियां मौजूद थी। हालांकि, जब वह फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हो गए थे तो उस वक्त हुई एक अजीब घटना की वजह से उन्हें कंपनी से रिलीज कर दिया गया।

Ad

टू मैन पॉवर ट्रिप ऑफ रेसलिंग से बात करते हुए पॉल ने उस समय का जिक्र किया जब WWE विंस मैकमैहन के लिमोजिन कार के विस्फोट को शूट कर रही थी और इस शॉट को कई बार दोहराया जा चुका था। इस दौरान पॉल मुस्कुरा रहे थे और यह चीज विंस मैकमैहन को पसंद नहीं आई इसलिए उन्होंने पॉल लंदन को रिलीज कर दिया।

2- पूर्व WWE सुपरस्टार रेवन

रेवन
रेवन

एक इंटरव्यू के दौरान रेवन ने WWE में अपने गिमिक और उस चीज के बारे में बात की जिसकी वजह से उन्हें कंपनी से रिलीज कर दिया गया था। रेवन का शेन मैकमैहन के साथ दोस्ती करना उनकी रिलीज की वजह बना था। आपको बता दें, लिंडा और विंस मैकमैहन को रेवन और शेन मैकमैहन की दोस्ती पसंद नहीं आई थी।

Ad

उन दोनों का मानना था कि रेवन ने अपना WWE करियर बेहतर करने के लिए शेन मैकमैहन से दोस्ती की है। इस वजह से रेवन को काफी नकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी और आखिर में उन्हें रिलीज कर दिया गया था।

1- WWE सुपरस्टार डेनियल ब्रायन

डेनियल ब्रायन
डेनियल ब्रायन

डेनियल ब्रायन वर्तमान समय में WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक बन गए हैं। हालांकि, WWE में उनका पहला रन इतना खास नहीं रहा था और उन्हें अजीब कारण से कंपनी से निकाल दिया गया था। आपको बता दें, ब्रायन साल 2010 में Nexus का हिस्सा थे और इस दौरान उनसे एक गलती हो गई थी।

उस समय ब्रायन और बाकी मेंबर्स को एरीना में रिंग एनाउंसर जस्टिन रॉबर्ट्स सहित मौजूद सभी लोगों पर हमला करने को कहा गया था। इस दौरान ब्रायन ने जस्टिन के टाई से उनका ही गला दबा दिया था और इस वजह से ब्रायन को रिलीज कर दिया गया था। हालांकि, कंपनी ने रिलीज करने के कुछ समय बाद ही ब्रायन की कंपनी में वापसी करा दी थी।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications