5 बड़े बेबीफेस सुपरस्टार्स जो WWE WrestleMania 37 से पहले हील टर्न लेकर फैंस को चौंका सकते हैं

क्या ड्रू मैकइंटायर vs गोल्डबर्ग WrestleMania 37 से पहले हील टर्न ले सकते हैं?
क्या ड्रू मैकइंटायर vs गोल्डबर्ग WrestleMania 37 से पहले हील टर्न ले सकते हैं?

2- WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बिग ई

बिग ई
बिग ई

साल 2020 में हुए WWE ड्राफ्ट में बिग ई को न्यू डे से अलग कर दिया गया था और यह बात साफ थी कि WWE बिग ई को सिंगल्स स्टार के रूप में पुश देना चाहती थी। यही कारण है कि न्यू डे से अलग होने के दो महीने बाद ही वह इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बनने में कामयाब रहे।

फैंस बिग ई को बेबीफेस सुपरस्टार के रूप में काफी पसंद करते हैं लेकिन एक ऐसा वक्त आएगा जब बिग ई को अपने कैरेक्टर में बदलाव की जरूरत पड़ेगी। अगर बिग ई WrestleMania 37 से पहले हील टर्न लेते हैं तो वह तुरंत ही सुर्खियों में आ जाएंगे और इससे कंपनी में उन्हें अगले स्तर पर पहुंचने में भी मदद मिलेगी।

1- WWE लैजेंड गोल्डबर्ग

गोल्डबर्ग
गोल्डबर्ग

कई फैंस WWE लैजेंड गोल्डबर्ग को पसंद नहीं करते हैं लेकिन इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि गोल्डबर्ग बड़ी संख्या में दर्शकों को आकर्षित करने की क्षमता रखते हैं। यही कारण है कि विंस मैकमैहन अकसर ही गोल्डबर्ग की WWE में मैच लड़ने के लिए वापसी कराते रहते हैं।

आपको बता दें, WWE में गोल्डबर्ग को कई बार बू किया जा चुका है इसलिए उनका हील टर्न लेना बनता है। हालांकि, गोल्डबर्ग खुद के हील टर्न करने के आईडिया के खिलाफ हैं लेकिन अगर वह हील टर्न लेते हैं तो WWE में उनका यह रन बेहतर साबित हो सकता है।